Let’s travel together.

30 अप्रैल को बन रहा सूर्यग्रहण व शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग

0 438

साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार को लगेगा। इस दिन शनि अमावस्या का योग भी बन रहा है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या या शनिचरी अमावस्या भी कहा जाता है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या का एक ही दिन पड़ना बेहद शुभ माना जा रहा है। यह संयोग करीब कई साल बाद बन रहा है। इस संयोग का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें किन राशि वालों को इस संयोग का होगा लाभ-

मिथुन- यह ग्रहण आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी-व्यापार के मामले में आपको तरक्की के योग बनेंगे। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत का विचार आपके मन में आ सकता है, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। इस दौरान वित्तीय लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि व प्रमोशन के योग बनेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। सूर्य व बुध के बीच मित्रता का भाव होने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए यह सूर्यग्रहण शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार, गुरु व सूर्य के बीच मित्रता का भाव है, इसलिए यह ग्रहण आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा।

कर्क- कर्क राशि वालों पर सूर्यग्रहण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस ग्रहण से आपको आर्थिक लाभ होंगे। बिजनेस करने वालों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। माता की ओर से सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |     रायसेन में सड़क हादसे के घायलों के लिए जीवनरक्षक बने CMHO डॉ. दिनेश खत्री     |     छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811