Let’s travel together.

संस्कृति और संस्कारों का समावेश है शिक्षा-अंगद सिंह तोमर

0 199

रेडिऐन्ट में हुआ शिक्षक दिवस समारोह -अंजना दण्डौतिया हुई सम्मानित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिक्षा-संस्कृति और संस्कारों का समावेश होता है आज हम बहुत कुछ पा रहे है लेकिन संस्कृति को भूलते जा रहे है अपने परिवार शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए परिवर्तन प्रकृति का नियम है लेकिन परिवर्तन सकारात्मक हो विनाशकारी नही। उक्त उद्गार शिक्षक अपने ज्ञान के प्रकाश से दुनिया को रोशन करता है। रेडिऐन्ट ग्रुप द्वारा आयोजित 22 वें शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बी.आर.सी शिवपुरी अंगद सिंह तोमर ने व्यक्त किए। रेडिऐन्ट ग्रुप के अखलाक खान ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि कॉलेज स्तर पर “ शिक्षक दिवस” समारोह के आयोजन से छात्र-शिक्षकों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित होता है जो सीखने सीखाने की प्रक्रिया में सहायक है।
*अंजना दण्डोतिया को मिला आदर्श शिक्षक सम्मान*
प्राथमिक विद्यालय दर्रोनी में पदस्थ श्रीमति अंजना दण्डोतिया को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के लिए मुख्य अतिथि अंगद सिंह तोमर बीआरसी रेडिऐन्ट के डायरेक्टर शाहिद खान प्रिंसीपल डाँ. खुशी खान, विशिष्ट अतिथि डॉ. गोपाल दण्डोतिया द्वारा सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली शिक्षिका अंजना दण्डोतिया ने अपना संदेश देते हुए कहा कि हम शिक्षकों का दायित्व है कि समय परिस्थितियों के अनुरूप अपने आप को अपग्रेड करते हुए नवाचार करते रहें तभी टीचिंग लर्निंग प्रोसेस के सही परिणाम आऐंगे।
*रेडिऐन्ट के शिक्षक वेदप्रकाश यादव का हुआ सम्मान*
रेडिऐन्ट ग्रुप अंत्तर्गत स्टेनों हिन्दी व्यवसाय के प्रशिक्षक एवं प्रवेश व परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित करने के लिए वेदप्रकाश यादव को अतिथिगण द्वारा स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पत्रों का वाचन प्राचार्य डाँ. खुशी खान ने किया।
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षिक गतिविधियां हो- डाँ. खुशी खान*
प्राचार्य रेडिऐन्ट एवं दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डाँ. खुशी खान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षकों को विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को संचालित कराना होगा अतः सभी शिक्षक अपने आप को अपग्रेड करें। डाँ. खुशी खान ने कहा कि सही शिक्षा ही तमाम बुराईयों से बचा सकती है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डांस,गाने,भाषण,ड्रामा आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें प्रथम पुरूस्कार विजेता काजल धाकड़, संजना धाकड़ द्वितीय पुरूस्कार विजेता ग्रुप आशीष,भास्कर,शिवम एवं तृतीय पुरूस्कार विजेता निराली ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के बीच से मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया जिसमें मिस्टर फ्रेशर्स दानिश सिद्धीकी एवं मिस फ्रेशर्स वैशष्णी शर्मा का चयन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ऑरिएनटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ ने अपना परिचय एवं संस्था में अपने कार्य के बारे में छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम में संचालन अंजलि परिहार ने व आभार डायरेक्टर शाहिद खान ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुश्काबाद बीट में रात 10 बजे वन विभाग की दबिश, आधा हेक्टेयर वन भूमि पर हो रही थी जुताई     |     दीपावली से पहले हाट बाजारों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा की उम्मीद     |     हाईवे-18 पर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलटा नया ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक     |     दो साल बाद भी अधूरा 334 लाख का सड़क निर्माण, गिट्टियों पर फिसलकर घायल हो रहे ग्रामीण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811