Let’s travel together.

अमावस्या::भगवान विष्णु को समर्पित,पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व

0 167

हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हर माह में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और इस दिन शनिवार का संयोग बन रहा है। जिसके चलते इस दिन शनिचरी अमावस्या मनाई जाएगी। नदी में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
इस साल वैशाख अमावस्य पर साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इस दिन पवित्र नदी या सरवोर में स्नान करने का महत्व बहुत अधिक होता है। आप घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।सूर्य देव को अर्घ्य दें।अगर आप उपवास रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें।इस दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए। पितरों के निमित्त तर्पण और दान करें। इस पावन दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है।इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना भी करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल     |     हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला     |     परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…     |     छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी     |     ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक     |     युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…     |     राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां – बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस…     |     घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान…     |     लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला     |     साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गाड़ियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811