Let’s travel together.

गुना में बागेश्वर धाम के श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की प्रभु श्री राम कथा के आयोजन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 289

 

– सिंधिया के गढ़, गुना में श्री राम कथा में पहुँचे श्री धीरेंद्र शास्त्री और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ।

– लाखों के भीड़ के सामने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने कहा पूरे मध्यप्रदेश के गुरु है श्री धीरेंद्र शास्त्री ।

– मंत्री जी ने बोला की आज भारत सिर्फ एक आर्थिक शक्ति ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक शक्ति के रूप में भी विश्व पटल पर विराजमान हो रहा है ।

– बाबा बागेश्वर धाम ने सिंधिया जी को सफल, स्वस्थ और सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया 

गुना/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़, गुना में बाबा बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेंद्र शास्त्री और स्वयं मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रभु श्री राम कथा के आयोजन में शामिल हुए ।

सर्वप्रथम बाबा बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पीला वस्त्र पहनाकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया , केंद्रीय मंत्री व प॰ धीरेंद्र शास्त्री के बीच आत्मिक बातचीत हुई । केंद्रीय मंत्री ने लाखों की तादाद में राम कथा सुनने आई गुना की जनता को नमन व स्वागत किया ।

वहीं बाबा बागेश्वर धाम के पिठाधीश श्री धीरेंद्र शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में कहा , “इस क्षेत्र के महाराज और हम सब के बड़े स्नेही श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी भगवान बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद लेने आए है , मैं तो यही व्यासपीठ से प्राथना करता हूँ की दीर्घायु हो , स्वस्थ रहें और बालाजी की बड़ी कृपा सिंधिया जी पर बनी रहे ।”

मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित धीरेंद्र को समूचे मध्यप्रदेश के गुरु के रूप में संबोधित किया, और कहा “आज गुना के लिए एक एतिहासिक दिवस है, जब पूरा क्षेत्र ही राममय हो गया है । मैं कामना करता हूं की प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे ।
सिंधिया जी ने भारत में हो रहे आध्यात्मिक विकास के बारे में भी बात की, “माननीय प्रधानमंत्री जी की भी सोच है की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी ने जनकल्याण के पथ पर अग्रसर होने के लिए जो ऊर्जा दी थी, उसी ऊर्जा का अनुसरण कर गरीब व किसान कल्याण है व महिला कल्याण का कार्य भारत में हो ।

आज पश्चिम भारत में सोमनाथ मंदिर उजागर हो रहा है , मध्य भारत में उज्जैन के महाकाल का पुनर्विकास, काशी में विश्वनाथ मंदिर का कॉरीडोर का बनना इसके कुछ उदहारण है । आज चारों धामों को 900 किलोमिटर के हाईवे से एक कॉरीडोर के रूप में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ।”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश पहुँचे है और भोपाल , गुना और ग्वालियर में जनता से मिलेंगे व विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811