Let’s travel together.

‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?

0 90

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. इसके बाद 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को शानदार तरीके फाइनल तक ले जाने वाले द्रविड़ का साथ छूट जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें फिर से कार्यकाल बढ़ाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसलिए, भारतीय बोर्ड ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है. टीम इंडिया के हेड कोच के लिए अब तक कई नाम सामने आए हैं. इसमें एक नाम आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर का भी है. अब उन्होंने अपने नाम को लेकर हो रही चर्चा पर बड़ा खुलासा किया है.

हेड कोच बनने को लेकर क्या बोले लैंगर?

टीम इंडिया को नया हेड कोच देने के लिए बीसीसीआई के पास एक महीने का समय है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने कई मशहूर कोच और खिलाड़ियों अप्लाई करने के लिए अप्रोच किया है. इसमें वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर,रिकी पॉन्टिंग, स्टीफन फ्लेमिंग और जस्टिन लैंगर का नाम शामिल है. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इन नामों के चर्चा में आने के बाद लैंगर से इस बारे में सवाल किया गया. मुंबई में हुए आखिरी मैच के बाद LSG के हेड कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो क्रिकेट में उनके लिए सबसे बड़ा जॉब होगा. भारत में क्रिकेट के क्रेज और फैंस की उम्मीदों के कारण इसके साथ बड़ा चैलेंज भी आएगा. लेकिन उनके लिए भारतीय टीम के साथ आईसीसी ट्रॉफी जीतने का बड़ा मौका भी होगा.

भारत पर जीतने का प्रेशर

हालांकि, टीम इंडिया के हेड कोच के लिए जस्टिन लैंगर का नाम भले ही चर्चा में हो. लेकिन उन्होंने इस पोजिशन के लिए खुद को बाहर बताया. लैंगर के मुताबिक, भारत का कोच बनना बहुत ही प्रेशर और थकाने वाला काम है, क्योंकि टीम इंडिया पर जीतने प्रेशर बहुत ज्यादा है. इसके साथ ही उन्होंने सही समय का भी हवाला दिया. लैंगर ने कहा कि उनके बात से रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ भी सहमत होंगे.

बता दें कि जस्टिन लैंगर के पास कोचिंग का लंबा अनुभव है. वो इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 साल तक कोचिंग कर चुके हैं. 2018 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉल टेंपरिंग विवाद से जूझ रही थी, तब उन्होंने कोचिंग की कमान संभाली थी. इसी दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हराया था. इसके अलावा वो लीग क्रिकेट में भी कोचिंग करते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811