Let’s travel together.

बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता

0 142

बिहार के खगड़िया जिले में रील बनाने के चक्कर में लगभग आधे दर्जन लोग बह गए. इन लोगों में पांच युवक और एक युवती थी. सभी लोग अगुआनी गंगा घाट की मुख्य धारा में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से एक युवक और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. नहाने गए लोग गंगा में उछल कूद कर रहे थे, तभी वह सब गहरे पानी में चले गए.

कुल्हड़िया पंचायत के मुख्य अजय कुमार रंजन ने बताया कि आज कुल्हड़िया पंचायत से दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर 5 युवक और एक युवती अगुआनी गंगा घाट पर पहुंचकर स्नान करने लगे. स्नान करने के दौरान उछलने-कूदने के साथ वह गहरे पानी में चले गए. सभी गंगा की तेज धारा में बह गए. इसी बीच, ग्रामीणों की तत्परता से कुल्हडिया निवासी श्याम कुमार और साक्षी कुमारी को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया.

लापता युवकों की खोजबीन जारी

वहीं दोनों को परबत्ता अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं लापता चार युवकों में कुल्हडिया निवासी 18 साल के आदित्य कुमार, 23 साल के निखिल कुमार, 16 साल के राजन कुमार और 16 साल के शुभम कुमार शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता सीओ मोना गुप्ता, परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ पहुंच कर एसडीआरएफ टीम ने लापता युवकों की खोजबीन शुरू कर दी है.

एक भाई की बची जान, दूसरा लापता

सीओ मोना गुप्ता ने चारों युवकों के लापता होने की पुष्टि की है. इधर इस घटना से लापता युवक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है. अगुआनी गंगा घाट पर परिजन दहाड़ मार-मारकर रो रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह घटना नहाने के साथ रील्स और वीडियो शूट करने के दौरान हुई है. अगुआनी गंगा घाट पर घटित घटना में एक भाई गंगा नदी में लापता है तो दुसरे भाई को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है. घटना की सूचना मिलते ही अगुआनी गंगा घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. फिलहाल युवकों की तलाश जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811