Let’s travel together.

कालोनी में रहवासियों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं,एसडीएम ने कालोनाईजर को जारी किया नोटिस

0 202

 20 मई तक पेश करना है जवाब और अनुमति संबंधित दस्तावेज

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

नगर बरेली में अवैध कॉलोनीयों का जाल फैलता जा रहा है जहां कालोनाईजरो के द्वारा प्लाट बेचने के दौरान प्लाट खरीदने वालों को सुनहरे सपने दिखाकर प्लाट तो बेज दिए लेकिन आज तक यहां निवास करने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही है। जिसके परिपेक्ष में एसडीएम संतोष मुद्गल के द्वारा कालोनाईजर अशोक कुमार आ. हरकिशन भूतडा निवासी बरेली को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि दिनांक 06 मई को रा.नि. डायवर्सन एवं हल्का पटवारी द्वारा करवा बरेली स्थित भूमि सर्वे कं 254/1/1 रकबा 1.297 हे. पर निर्मित की जा रही कालोनी का निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया है कि आपके द्वारा कालौनी में विकास कार्य, सड़क, विजली, नाली, बाउण्ड्री बाल, गार्डन इत्यादि का कार्य नहीं किया गया एवं कालोनी निर्माण में नजूल अनापत्ति प्रमाण पत्र, रेरा, टी एण्ड सी.पी., कॉलोनाइजर्स लाइसेंस, विकास अनुमति लोनाईजर्स /भूमिस्वामी के पास नहीं पाया गया है। उक्त पंचनामा प्रतिवेदन पत्र से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपके द्वारा म०प्र०नगर पालिका कालोनाईजर का अजिस्ट्रीकरण निवर्धन तथा शर्तों का उल्लंघन किया जाना पाया गया है, जो दण्डनीय की श्रेणी में आता है। अतः आप अपना जबाव एवं समस्त दस्तावेजों सहित दिनांक 20 मई को कार्यलयीन समय 11.00 बजे उपस्थित होकर उत्तर प्रस्तुत करें। अनुपस्थित रहने की दशा में आपके विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811