Let’s travel together.

बोर्ड पर लिखा 6 तो मील के पत्थर पर 10:भ्रमित हो रहे यात्री

0 661

500 मीटर का अंतर: एक बोर्ड पर 39 तो अगले पर 46

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह शहर के समीप समन्ना तिराहे पर स्थानों की दूरियां बताने वाले बोर्ड और मील के पत्थर राहगीरों को भ्रमित कर रहे है पर इनमें अब तक सुधार नहीं किया गया।


हिंडोरिया से दमोह आते समय समन्ना तिराहे पर लगे बोर्ड में दमोह की दूरी 6 किमी दर्ज है तो कुछ दूरी पर दिखाई दे रहे मील के पत्थर पर यह दूरी 10 किमी लिखी है अर्थात एक ही स्थान पर 4 किमी का अंतर जो भ्रम के साथ लापरवाही को परिलक्षित करता प्रतीत होता है।


आश्चर्य यह है कि शहर की तरफ जाने पर अगले मील के पत्थर पर यह दूरी एक किमी बढ़ जाती है और 7 किमी दर्शाने लगती है।


इसी तरह यहां लगे बोर्ड पर दमोह से हटा की दूरी 39 किमी दर्ज है तो मात्र 500 मीटर की दूरी पर 7 किमी का अंतर दर्शाती है अगले बोर्ड पर यह दूरी 46 किमी दर्ज है पर अब तक संबंधित विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं किया गया और न जाने कितने यात्री भ्रमित हुए होंगे।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811