Let’s travel together.

बेगमगंज-बरेली के बाद अब सिलवानी को जिला बनाने की उठी मांग, लिया संकल्प

0 298

राजनीतिक दल, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने की चर्चा

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

शासन ने जिला पुर्नः गठन आयोग गठित किया है, जो जिले की भोगोलिक स्थितियों का सर्वे कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगा। इसके बाद नए जिलो का गठन किया जाएगा। आयोग गठित होने के बाद जिले में तहसीलों के लोग विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। बेगमगंज, बरेली में जिला बनाने की मांग पहले से की जा रही है और बेगमगंज में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी शुरु हो गया है, सोमवार को सिलवानी के कम्यूनिटी हॉल में वृहद बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के संगठन पदाधिकारी, और सभी समाज व वर्गों के लोग मौजूद रहे और एक ही सुर और एक ही आवाज में सिलवानी को जिला बनाने की मांग को लेकर संकल्प लिया। इस दौरान सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर सिलवानी को जिला बनाने की जरूरत बताया।

आदिवासी बाहुल्य गांव मुख्यालय से 35 किमी दूर

नागरिकों ने बताया कि तहसील मुख्यालय सिलवानी के आदिवासी बाहुल्य ग्राम नारायणपुर, शालाबरू, जोहर, निभोरा आदि गांवों की दूरी रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 135 किमी है। इन ग्रामीणों को शासकीय कार्य से रायसेन जाने आने में लगभग 12 से 15 घंटों का समय लगता है। सिलवानी तहसील आजादी के बाद से विकास को लेकर तरसती रही है। क्षेत्र में कोई भी उद्योग धंधे नहीं है जिससे बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में जिला मुख्यालय तथा महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। सिलवानी तहसील मुख्यालय चार तहसील के मध्य स्थित है, बरेली, उदयपुरा, देवरी, बेगमगंज, बम्होरी, सुल्तानगंज के बीच है। इसलिए इसे जिला बनाना चाहिए। सिलवानी वासियों को जिला अधिकारियों से समस्याओं को लेकर मिलने तथा विभिन्न शासकीय कार्यों से 85 किलोमीटर सफर कर जिला मुख्यालय रायसेन जाना पड़ता है। जिला बनाने की मांग को लेकर बैठक में रणनीति तैयार हुई और आगामी दिनों में चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811