Let’s travel together.

गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत

0 55

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर दबाव बनाने के लिए खुद पर ही गोली चलवा ली. गोली लगने से पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन जब इस पूरे मामले की जांच हुई तो मामला कुछ और निकला. जांच के बाद पुलिस कांस्टेबल और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर दबाव बनाने के लिए खुद पर ही गोली चलवा ली. गोली लगने से पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन जब इस पूरे मामले की जांच हुई तो मामला कुछ और निकला. जांच के बाद पुलिस कांस्टेबल और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है.

इसी वजह से उसने अपने ऊपर हमले की प्लानिंग की. कांस्टेबल ने प्लान किया कि वह झूठा केस बनाकर प्रेमिका के घरवालों पर क्रॉस केस करेगा जिसके बाद वह राजीनामा का दबाव बना सकेगा और उसकी शादी भी हो जाएगी. अजीत कुमार मुरादाबाद के ही रहने वाले अपने तीन दोस्तों जुबैर, जुनैद और कासिम के साथ धामपुर पहुंचा और खुद के ऊपर गोली चलवा ली. गोली मारकर तीनों दोस्त बाइक से वापस मुरादाबाद चले गये थे.

पुलिस तफ्तीश में धामपुर के एक पैट्रोल पंप पर चारों का बाइक में पेट्रोल भरवाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिलने से पुलिस को सुराग मिला. कांस्टेबल अजीत कुमार धामपुर में अकेला नहीं आया था. इसलिए पुलिस ने बाइक के नम्बर प्लेटों की जांच के आधार पर मुरादाबाद से जुबैर, जुनैद और कासिम से पूछताछ की तो पूरी प्लानिंग का खुलासा हो गया. कांस्टेबल दोस्त की मदद के लिए जुबैर ने 315 बोर के तमंचे से अजीत कुमार के पैर में गोली मारी थी. अजीत को केएम इंटर कालेज के गेट पर छोड़कर वापस मुरादाबाद चले गये थे.

बिजनौर के एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुरादाबाद से कांस्टेबल अजीत कुमार तीन दिन की छुट्टी लेकर आया था. उस पर कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है जिसमें समझौते का दबाव बनाने को अपने ऊपर हमले की साजिश रची गई. कांस्टेबल अजीत कुमार और उसके दोस्तो जुबैर, जुनैद और कासिम को दो बाइक और दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811