Let’s travel together.

शादी की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत…

0 82

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शिलादेही में मोआरी कोयला खदान के पास तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। आपको बता दें कि इस हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। 15 लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित  हुई और पलट गई। घायलों को उपचार के लिए परासिया अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गंभीर घायलों को छिंदवाड़ा के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल के पातर खेड़ा सारणी से परिवार सौसर की रामकोना जा रहा था। शनिवार को शादी थी। जिस में दुल्हन की विदाई होने के बाद उसको लेने के लिए सभी लोग बोलेरो से जा रहे थे ,तभी बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दो बच्चों समेत 15 लोग घायल हुए हैं, सभी लोग सारणी से नागपुर लड़की को लेने जा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |     स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए का आतंक।वनविभाग नहीं उठा पा रहा कदम      |     ग्रामीण अंचलों में गूंजे भुजरिया के लोकगीत, लेगी खेल में थिरके कदम     |     हाईवे-18 पर यात्रियों की जान से खिलवाड़! 60 सीटर बसों में 100 से ज्यादा सवारियां     |     धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना     |     पारंपरिक तरीके से निकली लेगी, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा     |     हाईवे-18 पर 5 फीट गहरी खाई में पलटा बीयर से भरा ट्रक, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811