Let’s travel together.

उज्जैन के महाकाल महालोक में स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन रविवार को

0 91

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन 7 जनवरी को सुबह 10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया करेंगे। साथ ही वे 218 करोड़ रुपये के 187 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों में शनिवार को प्रशासनिक अमला व्यस्त रहा। भीड़ बढ़ाने को स्व सहायता समूह की महिलाओं और विभिन्न योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रसादम् का निर्माण भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से मिली अनुदान राशि से नीलकंठ वन के समीप स्थित स्मार्ट वाहन पार्किंग के ऊपर किया है।

 

प्रसादम में विभिन्न व्यंजनों की उपलब्धता के लिए लगभग 50 फूड स्टाल खुलेंगे। दुकानों का आवंटन जल्द किया जाएगा। यहां बेहद स्वच्छ वातावरण में लोग मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले-लड्डू, पोहा-जलेबी सहित अन्य स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यहां खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टाल रहेगा। क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त रहेगा।

लांच होगी स्ट्रीट फूड की वेबसाइट

 

उद्घाटन समारोह में हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की जाएगी। सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग मोटे अनाज के सेवन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टाल लगाएगा, जहां कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811