Let’s travel together.

सागर से दमोह आ रहा डीजल से भरा टैंकर पलटा:लोगों ने भर लिए डिब्बे,बाल्टी और बर्तन

0 303

 

धीरज जॉनसन दमोह

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर दमोह की तरफ जा रहा डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ और डीजल रिसने लगा, जिसे लूटने के लिए लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई,और डिब्बे,बाल्टी,बर्तन बर्तन लेकर मौके पर लोग पहुंच गए और टैंकर से रिस रहे डीजल को भरकर अपने-अपने घर ले गए। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर के पास से लोगों को हटाया, फायर ब्रिगेड वाहन की मदद से पानी की बौछार की गई और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया।

टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ था जिसे बहता देख लोग उसे इकठ्ठा करने के लिए मौके पर पहुंच गए। जबकि भीषण गर्मी के बीच ज्वलनशील पदार्थ से अप्रिय घटना हो सकती थी। जिसकी जानकारी शायद यहां लोगों को नहीं थी और बिना डर के वे टैंकर के पास पहुंच गए।

इस घटना से सन 2017 में पाकिस्तान के बहावलपुर के अहमदपुर क्षेत्र में हुई ऑयल टैंकर में लगी आग की याद आई जिससे करीब 148 मारे गए थे और करीब 140 घायल हुए थे। जहां कंटेनर के गिरने के बाद उससे रिस रहे तेल को इकट्ठा करने के लिए लोग जमा हो गए थे और किन्ही कारणों से वहां आग लग गई जिसके बाद ब्लास्ट हुआ और आग फैल गई थी जिससे वहां आस पास खड़ी गाड़िया भी क्षतिग्रस्त हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811