Let’s travel together.

अक्षय तृतीया पर पड़रिया धाम में मनाया जाएगा फूलबंगला एवं चरण दर्शन महोत्सव

0 165

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

बक्सवाहा विकासखंड मुख्यालय से 8 किमी. दूर स्थित बुंदेलखंड के वृंदावन कहे जाने वाले सिद्ध क्षेत्र पड़रिया धाम में अक्षय तृतीया पर्व पर फूल बंगला एवं चरण दर्शन महोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम वृंदावन धाम से आए महंत श्री 108 श्री किशोर दास देव जू महाराज के सानिध्य में होगा। इसके लिए बांके विहारी मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर फूल बंगला सजाया जाएगा। इस मौके पर एमपी , यूपी सहित अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं।

बकस्वाहा क्षेत्र में स्थित पड़रिया धाम हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है। पड़रिया धाम का बांके बिहारी मंदिर करीब 300 साल पुराना है। पड़रिया धाम पहले पन्ना रियासत के अधीन आता था और महाराज छत्रसाल यहां बांके बिहारी के दर्शन करने आते थे। कुछ समय बाद पड़रिया धाम जिला छतरपुर में आ गया, यह प्राचीन मंदिर वृंदावन के ठाकुर श्री गोरेलाल की शाखा से जुड़ा हुआ है। पड़रिया धाम संत सेवा गौ सेवा के लिए जाना जाता है, समय समय पर महंत श्री श्री 108 श्री किशोर दास जू श्रीधाम वृंदावन से पड़रिया आते रहते हैं और गौ सेवा में अपना समय देते रहते हैं। यहां फूलबंगला एवं चरणदर्शन कार्यक्रम का एक अपने आप में एक अलग ही महत्व है। अक्षय तृतीया पर्व के लिए मंदिर परिसर को फूल बंगला के रूप में सजाया जा रहा है। इसके लिए वृंदावन धाम से फूल एवं कलाकार बुलाए गए हैं। यह कलाकार फूल बंगला सजाने में जुटे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811