Let’s travel together.

नगर परिषद की उदासीनता, प्यास से सूख रहे कंठ,बस स्टैंड पर प्याऊ न खुलने से राहगीर यात्री परेशान

0 130

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

इन दिनों गर्मी सितम चरम पर है भीषण गर्मी चालू होने के बावजूद भी अभी तक नगर परिषद द्वारा प्याऊ केंद्र की व्यवस्था नहीं की गई इसके चलते राहगीरो को गला तर करने में मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है बता दें कि इसके पूर्व के वर्षों में गर्मी के मौसम में नगर परिषद द्वारा दर्जनों स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस साल ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। प्रतिदिन बाजार में खरीदारी के लिए आसपास के गांव से बड़ी तादात में लोग आते हैं प्याऊ व्यवस्था न होने के कारण उन्हें मुसीबत से दो चार होना पड़ता है सुविधा संपन्न लोग तो होटल व ढावो की सेवा लेते हैं लेकिन आम आदमी प्यासा ही घर चला जाता है या फिर पीने के पानी के लिए मजबूरन पानी की बोतल लेनी पड़ती है इसके बावजूद जिम्मेदार आम जनों को होने वाली समस्या को लेकर गंभीर नहीं है नगर के लोगो ने जब मुख्य स्थानो सब्जी मार्केट, मेन बस स्टैंड, बड़ा बाजार जाकर हालात जाने तो समस्या विकराल रूप में सामने आई इन स्थानों में अभी तक एक भी प्याऊ नहीं खोला गया है जबकि नित्य यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं राहगीर जयसिंह भुजपुरा ने बताया कि हम जब भी बकस्वाहा आते है तो पानी न मिलने की वजह से मजबूरी बस मुझे पीने के लिए ₹20 का पानी वाटल खर्च करने पड़े इस तरह से आम जनों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है।
कब होगा नगर परिषद में सुधार
यहां आपको बता दें की बकस्वाहा नगर परिषद में आए दिन नगर की समस्याएं के लिए लोग जाते रहते हैं लेकिन शासन के अधिकारी सिर्फ मोटी रकम तो लेते हैं लेकिन नगर में व्यवस्थाओं के नाम पर शून्य दिखाई देगा चाहे बात नगर की पानी की व्यवस्था हो या सफाई व्यवस्था हो या नगर के किसी भी विकास कार्य की बात करें हर तरफ नगर परिषद आंख बंद करके आराम फरमा रही है अधिकारी आते हैं और हस्ताक्षर पंजी पर हस्ताक्षर बनाकर अपने घरों में आराम फरमाते हैं वहीं बात करें नगर परिषद सीएमओ की तो वह सिर्फ हफ्ते में एक या दो दिन नगर परिषद में आकर अपने हस्ताक्षर पंजी पर हस्ताक्षर कर घर चले जाते हैं अगर इस तरह के अधिकारी ही जब अपनी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे तो नीचे स्तर के कर्मचारी अपना काम कैसे सुचारू रूप से करेंगे देखना यह है कि अब नगर परिषद कब तक नींद से जगाती है।
इनका कहना है
नगर में आज दो जगह प्याऊ व्यवस्था की गई है बाकी अन्य जगहों पर प्याऊ व्यवस्था को लेकर जल प्रभारी को निर्देशित किया गया है जल्द ही मुख्य जगहो पर प्याऊ खोली जाएगी

जीतेंद्र नायक सीएमओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811