Let’s travel together.

प्रशासन ने नहीं दी सिविल सर्जन के पुतला दहन की परमीशन

0 188

भ्रष्टाचार अव्यवस्थाओं को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे सन्नी महाजन

अनुराग शर्मा

सीहोर। हाईकोर्ट में गौरव सन्नी महाजन याचिका दायर करेंगे। भ्रष्टाचार अव्यवस्थाओं से घिरे जिला अस्पताल का मुददा अब हाईकोर्ट मेंं रखेंगे। गौरव सन्नी महाजन द्वारा प्रशासन से जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक मांझी के पुतला दहन की परमीशन मांगी गई थी। प्रशासन के द्वारा महाजन की मांग को खारिज कर दिया गया। महाजन ने अब हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाने का निर्णय लिया।

महाजन ने कहा की शासकीय अस्पताल प्राईवेट कंपनी जैसा बन गया है भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं में डूब गया है। सत्ताधारी पार्टी का कोई स्थानीय पावरफुल नेता जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का संरक्षक बना हुआ है। कई बार ज्ञापन देने और मौखिक शिकायत करने के बाद भी जिला अस्पताल का बिगड़ा सिस्टम सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में पिछले कई वर्षो से रेडियोलॉजिस्ट पदस्थ नहीं होने के बावजूद ज्वाईन करते ही नऐ रेडियोलॉजिस्ट को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है।

आम नागरिकों को निजी क्लानिकों पर15 सौ से 25 सौ रूपये तक में प्राइवेट सोनोग्राफी करवानी पड़ रही है। महाजन ने कहा की जिला अस्पताल में छोटी से छोटी सर्जरी ऑपरेशन भी नहीं किए जा रहे है मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली 90 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट अस्पताल में रिफर किया जा रहा है। अस्पताल में एक्सपायरी डेट की ग्लूकोज की बोतल मरीजों को लगाई जा रही है। इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद भी जिम्मेदार सिविल सर्जन पर कोई कार्यवाहीं नहीं की गई है।

महाजन ने कहा की जन समस्याओं का निराकरण नहीं होने और सिविल सर्जन के साथ अस्पताल के अन्य जिम्मेदार डॉक्टरों पर ठोस कार्रवाहीं नहीं होने और अन्य जनहितैशी सुविधाओं की मांग को लेकर जनहित याचिका हाईकोर्ट में लगाने का निर्णय लिया है इन्हीं मुददों लेकर नागरिकों के घर घर जाएंगे और हस्ताक्षर अभियान भी चलाएंगे जिस के बाद मुख्यमंत्री को भेजेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811