Let’s travel together.

सबकी निगाहें इस पर कि कितने जीतेंगे भाजपा पार्षद

0 144

– भाजपा के कम पार्षद जीते तो निर्दलीयों के हाथ में रहेगी अध्यक्ष चयन की बागडोर

– जोड़तोड़ के गणित पर काम शुरू

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका परिषद के लिए 20 जुलाई को मतगणना का काम पीजी कॉलेज में होगा। इस दौरान सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कि शिवपुरी नगर पालिका परिषद के 39 वार्डो में हुए चुनाव के बाद कितने वार्डों में सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षद जीतकर आते हैं। 13 जुलाई को हुई वोटिंग के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कम वोटिंग और जनता के रुख को देखते हुए निर्दलीय पार्षद बड़ी संख्या में जीतकर आ सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहता यह भी देखना होगा। प्रथम चरण की मतगणना के बाद पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और अब ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो सत्ताधारी दल यहां पर अपना अध्यक्ष बना सकती है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शिवपुरी नगर पालिका के लिए 20 जुलाई को होने वाली मतगणना के दौरान भाजपा के 15 से 16 जीत सकते हैं।

निर्दलीय पार्षदों के हाथ में अध्यक्ष चयन की बागडोर-

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शिवपुरी नगर पालिका के लिए हुई मतदान का प्रतिशत व रूझान को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार विभिन्न वार्डों में निर्दलीय पार्षद ज्यादा संख्या में जीतकर आ सकते हैं।  ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि निर्दलीय पार्षदों की संख्या 12 से 15 के आसपास रह सकती है। यदि इस संख्या में पार्षद जीतकर आते हैं तो निर्दलीय पार्षदों के हाथ में नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चेन की बागडोर कमान रहेगी।

जोड़तोड़ का काम शुरू-

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से भानु दुबे और रामजी व्यास की पत्नि अध्यक्ष पद की दौड़ में है। यह अभी से पार्षदों को मनाने के लिए लग गए हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कितने पार्षद जीतकर आते हैं इस गणित के बाद आगामी रणनीति पर काम होगा। इसी बीच प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह माना जा रहा है कि भाजपा के 15-16 पार्षद आ सकते हैं। इसके बाद परिषद में अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए कम से कम 20 से 21 पार्षदों की आवश्यकता होगी इसलिए जोड़-तोड़ का काम अभी से शुरु हो गया है। जीत सकने वाले निर्दलीयों से संपर्क साधा जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के जो संभावित जीतने वाले पार्षद है उनसे भी गणित बिठाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811