Let’s travel together.

जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान

0 78

राजस्थान के बीकानेर में जमीन धंसने के बाद अब सोमवार को बाड़मेर जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई है. बाड़मेर जिले के नागाणा इलाके में रहस्यमय तरीके से करीब 3 किलोमीटर की जमीन में दरार आ गई. ये दरार किसानों के खेतों में आई है. आसपास के किसान इस घटना के बाद से हैरानी में पड़ गए. इस घटना के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं.

खेतों में लंबी दरार पड़ने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच करने में जुट गए. जियोलॉजिकल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

पास में ही ऑयल और गैस का प्लांट

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मामले को लेकर बताया की जमीन में दरार आने की घटना की जानकारी मिली है. संभावना यही है कि पास में ही केयर्न ऑयल एंड गैस का प्लांट है. यह जिले का सबसे बड़ा वेल ऑयल प्वाइंट और मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल है. ऐसे में तेल निकालने के लिए होने वाली ड्रिलिंग के चलते कोई दरार आई है.

कलेक्टर जैन ने कहा कि ऐसे में केयर्न ऑयल एंड गैस प्लांट की जियोलॉजिकल टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है. उन्होंने स्थानीय किसानों से इस मामले में शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है.

खेतों में दरार देखने के लिए जमा हुई भीड़

बता दें कि सोमवार सुबह बाड़मेर जिला मुख्यालय से 35 किलो मीटर दूर स्थित नागाणा गांव के अंदर कुछ ग्रामीणों को अपने खेतों में करीब 3 किलोमीटर लंबी दरार देखने को मिली थी. मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

मामले की बारीकी से हो रही जांच

वीडियो वायरल होने के बाद केयर्न ऑयल एंड गैस प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जमीन में आई कई किलोमीटर लंबी दरार की जांच की जा रही है. जिला प्रशासन ने सरकारी जियोलॉजिकल की टीम को भी बुलाया है. इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811