Let’s travel together.

पानी के खाली डब्बे लेकर महिलाओं ने किया अम्बाड़ी ग्राम पंचायत कार्यालय का घेराव –

0 144

जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
-नल चालक को 62 महीने से नही दी पेमेंट इस लिए बनी विवाद की स्तिथि
-मामला जब रायसेन कलेक्टर तक पहुंचा तो सचिव ने आनन फानन में नल सप्लाई की शुरू

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

शनिवार को सुबह दस बजे रायसेन जिले के सांची जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बाड़ी में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने खाली डब्बे लेकर पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से 4 दिन से अधिक समय से जूझना पड़ रहा है। और पीने व अन्य उपयोग के लिए पानी एक किलोमीटर दूर से लाने को मजबूर हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गौरतलब है कि नल चलाने वाले कर्मचारी को वेतन नहीं मिलने से उसने नल चलाना बंद कर दिया है। जिससे पूरे गांव में पानी के लिए लोगों को परेशान होकर यहां वहां पानी की एक-एक बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। इस मामले में सचिव एवं जिम्मेदार अधिकारी भी उदासीनता बरत रहे हैं। वहीं गुरुवार सुबह नाराज महिलाओं ने खाली डब्बे लेकर ग्राम पंचायत पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया। और जमकर नारेबाजी की और पानी की मांग को लेकर विरोध जताया। जैसे-जैसे अप्रैल माह के दिन आगे बढ़ रहे हैं। वैसे-वैसे क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। हैंडपंप बंद हो रहे हैं और बोर भी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नाराज महिलाएं बच्चों सहित अम्बाड़ी ग्राम पंचायत पहुंची। और हाथ में पानी के खाली डब्बे व बर्तन लेकर कार्यालय का घेराव किया। वहीं महिलाओं ने बताया कि बच्चों सहित एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हो गई हैं।साथ ही पंचायत सचिव सहित अधिकारियों को यह भी कहा कि शीघ्र जल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए विवश रहेंगे। वहीं पंचायत में कोई भी कर्मचारी नहीं मिला तो सभी महिलाएं बैरंग वापस लौट गई।

62 महीने से नल चालक को नही दी पेमेंट इसलिए बनी विवाद की स्तिथि- ग्राम पंचायत अम्बाड़ी में 62 महीने से पंचायत के नल चलाने वाले कर्मचारी सुंदरलाल मालवीय को वेतन नहीं मिला है। जिससे उसके जीवन यापन एवं घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव में जल के भुगतान की राशि भी नहीं मिल पा रही है। और तो और अब इस मामले में पंचायत ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। पंचायत का भी कहना है कि ग्रामीणों द्वारा जलकर की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे नल चालक की पेमेंट नहीं हो पा रही है। वहीं नल चालक ने पेमेंट नहीं मिलने से नल चलाना बंद कर दिए हैं। जिससे ऐसी भीषण गर्मी में ग्रामीणों का पानी के बगैर बुरा हाल है। नल चालक का कहना है जब तक मेरा 62 महीने का लगभग डेढ़ लाख रुपए का हिसाब नहीं होगा तब तक ना तो मैं नल चलाऊंगा और ना ही किसी दूसरे बंदे को नल चलाने दूंगा।

मामला बड़ा तो सचिव ने आनन फानन में नल सप्लाई शुरू करवाई–ग्राम पंचायत अम्बाड़ी में 4 दिनों से महिलाएं लगातार पानी के लिए संघर्ष कर रही थी। लेकिन शनिवार को उनके सब्र का बांध फूट गया। और गांव की 30 से 40 महिलाएं एकत्रित होकर पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गई। पर पंचायत कार्यालय में ताला डला हुआ था। फिर भी इस दौरान सभी महिलाओं ने पंचायत के विरुद्ध खूब नारेबाजी भी की। जब मामले की शिकायत रायसेन कलेक्टर, सांची तहसीलदार तक पहुंची तो अम्बाड़ी पंचायत सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्य ने आनन फानन में दोपहर 3 बजे के लगभग पानी की सप्लाई शुरू करवाई।

इनका कहना है।
जैसे ही मुझे मामले की जानकारी मिली मैंने पंचायत सचिव से बात की है। और पटवारी को भी मौके पर भेज गया है। तत्काल पानी की सप्लाई शुरू कर रहे हैं।
नियति साहू, नायब तहसीलदार सांची।

अम्बाड़ी गांव में 4 दिन से पानी की समस्या चल रही है। नल नही आ रहे हैं। पूरा गांव इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रहा है। लेकिन पंचायत के सचिव सरपंच इस और ध्यान नही दे रहे हैं। अगर शीघ्र ही समस्या का स्थाई समाधान नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यशोदा बाई, स्थानीय महिला अम्बाड़ी।

शनिवार सुबह गांव की सभी महिलाएं इकट्ठा होकर अम्बाड़ी पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंची। लेकिन पंचायत कार्यालय में ताला डला हुआ था। हम सभी लोग पानी के लिए 4 दिनों से बहुत परेशान हो रहे हैं। कोई भी सुनवाई नही हो रही है। शनिवार को इतना ग़दर करा तो दोपहर के बाद नलों में पानी आ पाया।
विमला बाई, स्थानीय महिला अम्बाड़ी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल की सड़को पर प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में किया रोड-शो     |     नहीं थम रहे उधोगो में हादसे निको के बाद अब वन्दना ग्लोवल में हुआ हादसा,गर्म राख से झुलसे फेक्ट्री कर्मी की हुई मौत     |     TODAY :: राशिफल गुरूवार 25 अप्रेल 2024     |     रायसेन के वार्ड क्रमांक 5 में जनसंपर्क, वार्ड पार्षद किरण राजकिशोर सोनी ने की शिवराज जी को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर महा आरती आयोजन के साथ हुआ विशाल भंडारा     |     राजपूत समाज एवं करणी सेना की बैठक संपन्न नई जिला कार्यकारिणी हुई गठित     |     सरकारी राशि के बंदरबांट के मामले जनपद पंचायत सांची की पंचायतों में उजागर होने लगे     |     12वीं परीक्षा में फेल होने से युवती ने किया सुसाइड,आज ही आया हे रिजल्ट     |     विदिशा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने गांवों में किया रोड शो     |     काम कांग्रेस ने किया वाहवाही लूट रहे भाजपाई -प्रतापभानू शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811