Let’s travel together.

घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती

0 82

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते टॉयलेट क्लीनर पी लिया. हालत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर अवस्था में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की तबीयत नाजुक बनी हुई है. जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों से पुछ्ताछ की जा आ रही है.

टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. दोनों की हालत अभी ठीक नहीं है. पुलिस के मुताबिक, घर में विवाद होने के कारण दोनों ने यह घातक कदम उठाया. पहले पत्नी ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पिया उसके बाद पति ने भी इसे पी लिया.

सांस-बहू में हुआ था विवाद

घटना बरेली के थाना सुभाष नगर के मढ़ीनाथ की है. शनिवार को यहां की निवासी एक दंपति ने घरेलू कलह के चलते सुसाइड करने के इरादे से टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की है. हालत बिगड़ने पर दोनों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है. यहां के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी सीमा का किसी बात को लेकर उसकी सास से विवाद हो गया. काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही. इतने में पति धर्मेंद्र ने सीमा को शांत रहने को कहा. काफी देर तक पत्नी को समझाने के बाद जब निपटारा नहीं हुआ तो विवाद पति-पत्नी के बीच शुरू हो गया.

पहले पत्नी फिर पति ने पिया टॉयलेट क्लीनर

पति से हुए विवाद पर पत्नी सीमा गुस्से में आ गई. उसने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया. धर्मेंद्र ने भी गुस्से में टॉयलेट क्लीनर पी लिया. इसी दौरान दोनों की हालत बिगड़ गई. यह देख घर में कोहराम मच गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली है. सीओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811