Let’s travel together.

खुद पर डाला पेट्रोल दूसरे ने लगा दी आग, 40 प्रतिशत झुलसा युवक..

0 93

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दो युवकों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद फरियादी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और दूसरे युवक को आग लगाने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने आग लगा दी इस घटना में युवक 40% झुलस गया है। गंभीर हालत में युवक को इंदौर रेफर किया गया घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू सैनी और सूरज नानाखेड़ा बस स्टैंड पर थे यहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सूरज द्वारा गाली देने से छोटू गुस्सा हो गया और उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दे दी। जिसके बाद सूरज ने माचिस जलाकर छोटू पर फेंक दी। छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया उसको तत्काल परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया है

पुलिस ने इस मामले में सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी 2020 में भी बस स्टैंड पर एक युवक को आरोपी सूरज ने जला दिया था जिसके बाद उस युवक की मौत हो गई थी। नानाखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि छोटू को इंदौर रेफर किया गया है यहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811