Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शनिवार 04 मई 2024

0 35

मेष राशि-  उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, लेकिन चुनौतियों का डटकर सामना करने की आदत आपको बाकी लोगों से अलग रखेगी। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन आमदनी भी कम नहीं होगी, इसलिए आप आज के दिन को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी रुचि लेंगे और काम को पूरे मन से करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज का दिन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा और प्रेम के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

वृषभ राशि- उम्मीदों को पंख लगेंगे और आप  करना चाहते थे उसमें सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे और आप संचार साधनों का लाभ उठाकर आगे बढ़ेंगे

मिथुन राशि-  अपने शौक खुलकर जिएंगे और खुशियां हासिल करेंगे। आज का दिन खाने-पीने में बीतेगा। आज आप कार्यस्थल पर थोड़े निराश रहेंगे। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपके रिश्ते में सुधार आएगा।

कर्क राशि-  प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता मिल सकती है या इस दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपका दबदबा रहेगा। आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ कमी महसूस होगी और आपको अपने प्रिय को जीवन में विशेष स्थान देने के लिए अधिक सोचना होगा। दूर की यात्रा के योग बनेंगे और यात्रा का आनंद मिलेगा।

सिंह राशि- अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज आप काफी अनुकूल महसूस करेंगे और आपको आसानी से पैसा मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशी के पल आएंगे और दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी।

कन्या राशि-   काम पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही आपके वरिष्ठों की नजर में आपकी स्थिति खराब कर सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव के कारण आप कुछ मानसिक दबाव महसूस करेंगे और हो सकता है कि आज आपको अपने माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिले, इसलिए आपको अपनी मेहनत पर ही निर्भर रहना होगा

तुला राशि-स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता आपको परेशानी में डाल सकती है। माहौल को हल्का रखने की कोशिश करें और खुद भी किसी भी तरह के गुस्से से दूर रहें। इसके अतिरिक्त, अपने जीवनसाथी को पर्याप्त सम्मान दें क्योंकि वे इसके हकदार हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सद्भाव रहेगा और आप अपने माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाने के लिए तैयार होंगे और आपको इसका उचित लाभ भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि- बुद्धि का प्रभाव आपको हर क्षेत्र में आगे ले जाएगा और आप अपनी वाणी के बल पर अपने कई काम पूरे कर लेंगे। ख़र्चे थोड़े ज़्यादा हो सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें। परिवार को आपके पैसे और आपके समय दोनों की ज़रूरत होगी, इसलिए उनकी ज़रूरतों को समझते हुए ज़रूरत के अनुसार अपना समय और पैसा निवेश करें। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा आपके मन को आनंद से भर देगी।

धनु राशि-  समय पर काम पूरा होने से आपकी मिसाल ज्यादा लोगों के सामने रखी जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपके संबंध बेहतर होंगे और सरकारी क्षेत्र से लाभ का रास्ता आपके लिए खुल सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन कारोबार के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और आप प्रगति हासिल करेंगे।

मकर राशि- इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी बुद्धि के बल पर अपनी शिक्षा को भी बेहतर बना पाएंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी बुद्धि के बल पर अपनी शिक्षा को भी बेहतर बना पाएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपनी संतान का सहयोग आपको मिलेगा और वे आपका सहयोग करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको आज का दिन काफी बेहतर नजर आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि-मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन पहले की तुलना में कम हो जायेगा। आप भविष्य को लेकर आशावादी बनेंगे और भाग्य के सहयोग से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप सुख के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे और उनका आनंद भी उठाएंगे। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मीन राशि-जीवनसाथी आपका पूरा समर्थन करेगा और उसकी सलाह न केवल आपको आर्थिक लाभ दिलाएगी बल्कि आपको समाज में अच्छा स्थान दिलाने में भी मदद करेगी। पिता के सहयोग से कई काम पूरे होंगे, लेकिन उनका स्वयं का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपकी प्रतिभा निखरेगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश पाटीदार के निधन पर शोक व्यक्त किया     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     अटल अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कैंसर गांठ निकालने में मिली सफलता     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811