Let’s travel together.

कॉल सेंटर की आड़ में विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10वीं पास है गिरोह का सरगना

82

कॉल सेंटर किराए का फ्लैट लेकर दो दिन पहले ही शुरू किया गया था। गिरोह का सरगना विजय तलवार दसवीं पास है। विजय पूर्व में एक कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से ठगी करने का तरीका सीखा था।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कॉल सेंटर की आड़ में विदेशियों से सॉफ्टवेयर अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का इंदिरापुरम पुलिस ने खुलासा किया है। एडीसीपी क्राइम विवेक यादव ने बताया गिरोह के सरगना समेत 14 शातिरों को गिरफ्तार किया है।

कॉल सेंटर किराए का फ्लैट लेकर दो दिन पहले ही शुरू किया गया था। गिरोह का सरगना विजय तलवार दसवीं पास है। विजय पूर्व में एक कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से ठगी करने का तरीका सीखा था। उससे अलग होकर उसने अपना गिरोह बना लिया। गिरोह में एक प्रॉपर तरीके से काम हो रहा था।

एक गिरोह लिंक उपलब्ध कराता था, दूसरा ग्रुप कॉल करता था और तीसरा ठगी की रकम को नगद में बदलता था। इंदिरापुरम पुलिस ने सरगना विजय तलवार उसके साथी संजय सार्थक, मयंक, नोएल, लोकेंद्र सिंह, विपिन, प्रशांत, आशु त्यागी, ध्रुव सिंह, आकिब हुसैन, मनमीत सिंह, अभिषेक मित्तल और मोहित को गिरफ्तार किया है। सभी 12वीं पास है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811