मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में गेहूं की फसल के बाद किसानों ने मूंग की फसल बोनी कर दी है इसमें अभी से मूंग के पौधों में इल्ली लगना प्रारंभ हो गई है मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव के चलते ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में इल्ली प्रकोप बढ़ रहा है। किसान संतोष साहू का कहना है कि वे कीटनाशक का छिड़काव भी कर रहे, लेकिन इल्ली नियंत्रित नहीं हो रही है। दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस समय किसानों ने खेतों में मूंग की फसल बोई हुई है। किसानों की परेशानी यहां भी कम होती नजर नहीं आ रही है। ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में सफेद बैंगनी रंग की मारूका इल्ली का प्रकोप देखा जा रहा है। इससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। मूंग की फसल में इल्ली का प्रकोप पाया गया है। यह इल्ली फसल के फुलों में रहती है। जब पुष्प से फली का निर्माण होता है, तब इल्ली फली के अन्दर दाने को नुकसान करके बाहर निकलती है। इससे किसानों को भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान होगा
आसमान में बदली छाने से किसान परेशान है। दलहनी फसल मूंग, अन्य फसलों में अब माहू कीट लगने लगे हैं। माहू कीट लगने से दलहनी फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों के प्रभावित होने की संभावना प्रबल है। मौसम के बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट नजर आ रही है।जानकारी के अनुसार दीवानगंज क्षेत्र में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसका सीधा असर मानव जीवन के साथ-साथ फसलों पर भी नजर आ रहा है। लेकिन आसमान में बदली छाए रहने से दलहनी, तिलहनी फसलों को ज्यादा नुकसान होगा।
किसानों ने बताया कि आसमान में बदली छाने की वजह से दलहनी, तिलहनी फसलों और सब्जियों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। दलहनी फसलों की फल्लियों में इल्लियां लगना प्रारंभ हो गई हैं। वहीं बैगन, फूलगोभी, पत्ता गोभी सहित अन्य सब्जियों का जहां विकास रुक गया है। वहीं फल भी सडऩे लगे हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है
आसमान में बदली छाए रहने से दलहनी, फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। मूंग की फसलों में माहू कीट लगने लगे हैं। जिससे फसल की गुणवत्ता, उत्पादन प्रभावित हो सकता हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post