Let’s travel together.

दो तेंदुओ की आपसी लड़ाई में हुई नर तेंदुए की मौत

0 152

तारकेश्वर शर्मा सिलवानी रायसेन 

-रायसेन जिले के सिलवानी के जुनिया पुल के पास एक साल के नर तेंदुए का शव मिला मोके पर पहुँची वन विभाग और भोपाल से आई टीम ने कहा कि दो तेंदुओ की आपसी लड़ाई में हुई नर तेंदुए की मौत पोस्टमार्टम के बाद  दाह संस्कार किया गया।

रायसेन जिले के सिलवानी पश्चिम वन परिक्षेत्र बीट चौका आर एफ़ फारेस्ट 125 मुख्य राज्य मार्ग के पास जूनिया पुल के पास जंगल में एक नर तेंदुआ का शव मिला सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुंचा सुबह घटना स्थल पर वन विभाग और निगम विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही भोपाल से जीव विशेषज्ञ वाइल्ड लाइफ कांजेर्वेशन ट्रस्ट के डॉ. हिमांशु जोशी,एवं जयशंकर पाल ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी बेगमगंज द्वारा तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया गया। तहसीलदार सुधीर शुक्ला,उप वन मंडल अधिकारी सुधीर कुमार पटले, वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पलेचा सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी द्वारा 50 मीटर तक घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण करने पर पता चला कि तेंदुआ के पास ही दूसरे तेंदूआ के पैर के निशान मिले हैं जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेंदुआ की आपस की लड़ाई में तेंदुआ की मौत हुई हो। घटना स्थल पर ही तेंदुए का पोस्टमार्टम कर सैंपल ले लिए गए हैं सैंपल को जबलपुर भेजा जाएगा तेंदुआ को जंगल में ही अधिकारियों को उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।इस संबंध में उप वन मंडल अधिकारी सुधीर कुमार पटले ने बताया कि वनरक्षक मंगलवार की सुबह गश्त के दौरान मृत अवस्था में मिला है, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका स्थल का निरीक्षण किया है तेंदुआ की उम्र करीब 1 वर्ष है और तेंदुआ की आपसी लड़ाई में उक्त तेंदुआ की मौत होना प्रतीत होती है। मौत किस कारण से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811