Let’s travel together.

ये बड़ा इत्तेफाक, कल ट्वीट और आज स्कूलों में बम…AAP ने BJP नेता के पोस्ट पर उठाए सवाल

0 69

दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की खबर है. बम की धमकी के बाद स्कूलों को खाली कराया गया है. बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम जांच में जुटी है. साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि धमकी भरा एक ही मेल कई स्कूलों को भेजा गया है. साइबर सेल यूनिट भी जांच में जुटी है. सर्वर से ईमेल की जानकारी जुटाई जा रही है. इस मामले में अब सियासत की भी एंट्री हो गई है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा के पोस्ट पर सवाल किया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा, कल ही बीजेपी के प्रवक्ता ने एक्स पर बम से जुड़ा पोस्ट किया और आज कॉल आ रहे हैं. ये एक बड़ा इत्तेफाक है.

दरअसल, तेजिंदर बग्गा ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, लावारिस वस्तु को न छुएं, उसमें बम हो सकता है. ऐसे विज्ञापन टीवी पर दोबारा देखने के लिए कांग्रेस को वोट करें. इसपरआप नेता ने कहा, इत्तेफाक की बात है बीजेपी के प्रवक्ता अपने ‘एक्स’ में कहते हैं कि इस तरह की मैसेजिंग आने वाली है कि अपनी सीट के नीचे देखिए बॉम्ब हो सकता है और अगले दिन इस तरह की कॉल आ रही है. अगर दिल्ली पुलिस एक दो दिन में ऐसे ही लोगों को ले आती है तो ठीक है और अगर ऐसा ना हुआ तो समझ सकते हैं इसके पीछे कौन लोग हैं. ये एक बड़ा इत्तेफाक है.

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल, साकेत स्थित एमिटी स्कूल और नोएडा सेक्टर 30 में दिल्ली पब्लिक स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सभी विद्यालयों को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दे दी गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी तुरंत दिल्ली के स्कूलों में पहुंच गए और तलाशी अभियान जारी है. नोएडा पुलिस ने कहा कि शहर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षाएं निलंबित कर दी गईं और पुलिस बल तैनात किया गया है.

नोएडा पुलिस ने एक बयान में बताया, सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस बल स्कूल के आसपास तलाशी अभियान चला रहा है. अन्य जरूरी उपाय भी किए जा रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि और भी स्कूलों को इस तरह का धमकी भरा ईमेल मिला होगा और संदेह है कि इन सबके पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811