Let’s travel together.

जिला निर्वाचन अधिकारी  अरविन्द दुवे ने मतदान दलों का पुष्पहार एवं तिलक से किया गया स्वागत

0 151

 

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन 
लोकसभा आम निर्वाचन–2024 के अंतर्गत नर्मदा पुरम होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र की उदयपुरा विधानसभा में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के उपरांत मतदान दलों का मतदान सामग्री जमा करने के लिए सामग्री वापसी स्थल रायसेन स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर पहुंचना शुरू हो गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा मतदान कर्मियों का पुष्पहार और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सामग्री वापसी स्थल पर रात्रि 10.30 बजे सर्वप्रथम उदयपुरा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 48–एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भवन भिलाडियाका दल पहुंचा उनका पुष्‍पहार पहनाकर और तिलक लगाकर स्‍वागत किया गया।

इसके बाद विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा के मतदान केंद्र क्रमांक 61, 17, 20 सहित अन्य मतदान केंद्रों के मतदान दल पहुंचे। सफलतापूर्वक मतदान संपन्‍न कराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी की प्रशंसा की गई। मतदान सामग्री जमा कराने के लिए 10 काउंटर लगाए गए। सामग्री वापसी स्थल पर मतदान दलों को कॉम्प्लीमेंट्री स्वल्पाहार कराया। जिसकी प्रसंशा मतदान दलों ने की। इस दौरान एसडीएम श्री पीसी शाक्य सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811