Let’s travel together.

मोदी की हर गारंटी फेल, झूठ बोलकर ठगने का काम किया: प्रताप भानु शर्मा

0 198

भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है-देवेंद्र पटेल

रायसेन। विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा और सिलवानी के विधायक देवेंद्र पटेल सिलवानी और प्रतापगढ़ बेगमगंज पहुंचे। यहां आयोजित चुनावी सभा में भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि मोदी की हर गारंटी फेल है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों को ठगने का काम किया है। उन्हों ने कहा कि मोदी का यह नारा भी जुमला ही साबित हुआ कि- ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। इस सरकार ने बड़ी बड़ी कंपनियों से चंदा लेकर उन्हें टेंडर दिए और कोरोना जैसी महामारी में भी मोदी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का तीन बार चंदा लेने से नहीं चूकी। सिलवानी बेगमगंज के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि बेकार की जुमलेबाजी से बचें ।भाजपा नेताओं को आडे हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा का हर नेता झूठ बोलने का काम करता है। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को 3 हजार रुपए प्रति माह देंगे लेकिन नहीं दिए। उन्होंने कहा था 2700 रूपए में किसानों का गेहूं खरीदेंगे, नहीं खरीदा। आखिर में देवेंद्र पटेल बोले कि ये काम कुछ नहीं करते बस झूठ बोलने की राजनीति करते हैं।
राजा धर्मवीर सिंह नीलमणि शाह ने जनता से कहा कि कांग्रेस ने आपको अधिकार दिए एवं अपने दिए हुए वचन पूरे किए।उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर बेरोजगार को एक लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे तथा 1 लाख रुपए सालाना महिलाओं को दिया जाएंगे। उन्होंने संकल्प के साथ कहा कि सरकार बनते ही किसानों का 2 लाख रूपए तक का कर्जा माफ किया जाएगा।
दी जाती है झूठ बोलने की ट्रेनिंग …..

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कवींद्र सिंह रघुवंशी,डॉ जीसी गौतम ने महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहां गए वो नेता जो सड़कों पर बैठकर महंगाई डायन खाए जात है बोलते थे। आज क्या उनके मुंह में दही जमा है। भाजपा ने 400 रुपए मैं गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन बताओ किसे मिला। आज भाजपा कार्यकर्ता-नेता सच बोलने की हिम्मत खो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश पाटीदार के निधन पर शोक व्यक्त किया     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     अटल अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कैंसर गांठ निकालने में मिली सफलता     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811