Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 05 को 2024

0 37

मेष राशि – आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। लेकिन पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बेहतर होगा कि विचार-विमर्श करके ही किसी फैसले पर पहुंचे, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि – सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिये लाभकारी साबित होगा। जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, उन पर कार्य करें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, खुद ही करने का प्रयास करें।

मिथुन राशि –राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो जातक उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको रुपये के लेनदेन में सावधानी बरते।

कर्क राशि  -अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज नए क्लीनिक की ओपनिंग करने के लिए शुभ दिन है। आज आप जिस भी काम को करने का मन बनायेंगे, उसमें आपको परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी का योग बन रहा है। समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी क्षेत्र में अलग पहचान बनायेंगी।

सिंह राशि –धन के लिहाज से  दिन बेहद अच्छा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वाणी में कंट्रोल रखें। किसी के प्रति कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में तनाव होने की संभावना है। कारोबारियों के लिए आज का दिन जरा मुश्किल भरा हो सकता है।

कन्या राशि –विज्ञान और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आपके पुराने कार्यों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके बड़ो द्वारा दिया गया सुझाव आपके काम आयेगा। व्यापार सम्बन्धी बैठक में आप अच्छे से अपनी बात रखेंगे।

तुला राशि – अतिउत्साही होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कारोबार में तरक्की होगी। आजके दिन आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि –महिलाओं को रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज के दिन सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। कारोबार से जुड़े जातक आज कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु राशि –छात्रों को आज पढ़ाई लिखाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम भरा रहने वाला है। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी के चलते आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी।

मकर राशि – मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कहीं दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके काम से अधिकारी खुश नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि –मन किसी बात को लेकर अशान्त रह सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहेंने की जरूरत है। आज का दिन आपके रहन-सहन के लिहाज से कष्टमय हो सकता हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज अपने आपको धैर्यशील बनाने की जरूरत है।

मीन राशि – दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होने की संभावना है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपका मन लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। खुद को शांत बनाये रखने की जरूरत हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ्य शिविरों के प्रति श्रमिकों में उत्साह,भोपाल जिले में सोमवार से लगेंगे  विशेष स्वास्थ्य शिविर     |     जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में     |     बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा     |     दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     रायसेन जिले के मंडीदीप नयापुरा ब्रिज के पास  भीषण हादसा,मिनी ट्रक ने कई वाहनो को मारी टक्कर     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     वन भूमि पर दलालों से सांठ गाठ कर हो रहे पक्के निर्माण अधिकारी बन रहे अंजान     |     सागर राइस मिल फैक्ट्री से किसान के खेत मे गंदा पानी छोड़ा,तहसील,थाने में की शिकायत कोई कार्रवाही नही     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811