Let’s travel together.

चेक बाउंस के मामले में न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 6 माह की सज़ा

0 315

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

धारा 138 एनआईए चेक बाउंस के मामले में आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट रायसेन राजेश कुमार यादव के न्यायालय से छह माह के सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई गई है। जानकारी अनुसार परिवादी सोबरन सिंह रघुवंशी द्वारा राजेश कुमार यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट रायसेन के न्यायालय में अभियुत सुखेन्द्र प्रताप सिंह के विरुद्ध परिवाद धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया था। जिसमें आरोपी सुखेन्द्र प्रताप सिंह ने दिनांक 10 जुलाई 18 को परिवादी को एक लाख इकसठ हजार रुपए के भुगतान हेतु स्वयं बैंक आई.सी.आई.सी.आई. शाखा रासेन का चैक क्रमांक 030628 दिनांक 14.19 को प्रस्तुत किया गया था। जिसमें न्यायालय द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 22 को निर्णय पारित कर अभियुक्त को 3 माह का सश्रम कारावास के दंड से दंडित किया गया। एवं द.प्र. की 357 (3) के तहत परिवादी को अपील अवधि उपरान्त एक लाख इकसठ हजार रुपए तथा उस पर चैक दिनांक से राष्ट्रीयकृत बैंक की ब्याज दर छह प्रतिशत व्याज राशि 9,860/- रूपये इस प्रकार कुल एक लाख सत्तर हजार है सो साठ रूपये अदा किये जाने तथा क्षतिपूर्ति राशि अदा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह के कारावास से दंडित किये जाने का आदेश पारित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811