Let’s travel together.

MP Board 10th,12th Result 2024 आज होगा घोषित, जानें कहां और कैसे करना है चेक

0 397

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश आज, 24 अप्रैल को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित करेगा. नतीजे शाम को 4 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के जरिए मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था.

इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 7,48,238 लड़के और लड़कियां शामिल हुए थे. वहीं इंटरमीडिएट एग्जाम में 9,92,101 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था. बोर्ड ने कल, 23 अप्रैल को रिजल्ट की डेट जारी की थी. पिछले साल दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन 25 मई को घोषित किया गया था.

बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र, की ओर से कल, 23 अप्रैल को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था. कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 23,71,075 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. रिजल्ट 75.21 फीसदी दर्ज किया गया था. वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 11,37,387 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और रिजल्ट 73.19 प्रतिशत रहा.

रिपोर्ट के अनुसार एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं में लड़कियों ने 48.3 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि लड़कों ने 51.7 प्रतिशत के साथ उनसे बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं 8वीं कक्षा में छात्राएं 48.4 फीसदी और छात्र 51.6 फीसदी पास हुए थे.

मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोड लगाया था. परीक्षार्थियों को एग्जाम के दौरान अतिरिक्त काॅपियां नहीं दी गई थी. बोर्ड ने संस्कृत और व्यावसायिक विषयों के लिए 20 पन्नों की काॅपियां परीक्षार्थियों को दी थी. वहीं अन्य विषयों के लिए 8 पन्नों और 12 पन्नों की काॅपियों का दी गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |     शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में भव्य दशहरा समारोह, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन     |     युवाओं के साथ माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक     |     अवैध रूप से भंडारित लगभग 95 हजार रुपए के पटाखे जब्त     |     जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत,प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ’ का किया उद्घाटन,युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित     |     पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन     |     जैन मंदिर की प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन     |     धूमधाम से मना दशहरा, ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811