Let’s travel together.

कपड़ा व्यापारी के शोरूम पर सतना जीएसटी टीम का छापा, रिपोर्ट में गड़बड़ी

0 98

 दमोह। शहर के असाटी वार्ड स्थित आनंद गारमेंट्स पर जीएसटी सतना की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच की। जिसमें अनेक खामियां मिलीं। टीम ने जो-जो दस्तावेज मांगे व्यापारी उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे। जिस पर टीम को कार्रवाई करने में बहुत समय लग गया। हालांकि टीम को टैक्स की चोरी मिली है। फर्म ने टैक्स जमा करने पर सहमति भी दी है। लेकिन टैक्स फाइनल करने के लिए दस्तावेजों की जांच चल रही थी। इस दौरान जांच में फार्म द्वारा 21 लाख रुपये की राशि भी जमा कराई गई।

फाइनल सूची तैयार होने के बाद टैक्स जुर्माना तय होगा

सतना जीएसटी टीम से आए विनीत सिंह ने बताया कि शोरूम में अलग-अलग दस्तावेज रखे गए हैं। कई तरह के कपड़ों का कारोबार है। मिलाने में समय लग रहा है। फाइनल सूची तैयार होने के बाद टैक्स जुर्माना तय होगा। उन्होंने बताया कि फर्म के संचालक आनंद कुमार जैन की ओर से अब तक जो रिपोर्ट मिली है। उसमें गड़बड़ी सामने आई है। सतना एंटी इवेजन ब्यूरो द्वारा राज्य कर संयुक्त आयुक्त डीपी खरे के मार्गदर्शन एवं उपयुक्त उमेश त्रिपाठी के निर्देशन में टीम लीडर सहायक आयुक्त राज्य कर दिलीप सिंह, राज्य कर अधिकारी मनीष शर्मा, अनिल सिंह बनाफर एवं कराधान सहायक योगेश दुबे, मृत्युंजय तिवारी शामिल थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811