Let’s travel together.

खतरों से खेलकर सूडान में 121 भारतीयों को एयरफोर्स ने किया रेस्क्यू

101

अफ्रीकी देश सूडान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार द्वारा हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना (IAF) और गरुड़ कमांडो ने सूडान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट करने के लिए रातभर अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान सूडान के वादी सयीदिना में स्थित हवाई पट्टी पर लैंडिंग लाइट्स या कोई नेविगेशन की सुविधा नहीं थी।भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि 27, 28 अप्रैल की रात को IAF के C-130J विमान ने वादी सयीदिना में एक छोटी हवाई पट्टी से 121 कर्मियों को रेस्क्यू किया है, ये इलाका सूडान की राजधानी खार्तूम से लगभग 40 किमी उत्तर में स्थित है।

बयान में बताया गया कि हवाई पट्टी पर रेस्क्यू मिशन के लिए कोई सुविधा नहीं थी। हालांकि, एयरक्रू ने अपने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रा-रेड सेंसर का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि रनवे किसी भी बाधा से मुक्त हो और आसपास कोई फोर्स न हो। इसके बाद एयरक्रू ने रात में नाइट विजन गॉगल्स की मदद से विमान को लैंड कराया।बता दें कि विमान की लैंडिंग के बाद भी इंजन को बंद नहीं किया गया था। इस दौरान भारतीय वायु सेना के आठ गरुड़ कमांडो ने यात्रियों और उनके सामान को विमान में सुरक्षित पहुंचाया। आईएएफ ने एक बयान में कहा कि यात्रियों में एक गर्भवती महिला भी थी, जिनके पास पोर्ट सूडान पहुंचने का कोई साधन नहीं था।

इस काफिले का नेतृत्व भारतीय रक्षा अताशे ने किया था, जो भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थे, जब तक वे वादी सयीदिना में हवाई पट्टी पर नहीं पहुंचे। वादी सयीदिना और जेद्दाह के बीच लगभग ढाई घंटे तक चला था।इससे पहले शुक्रवार को ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय वायु सेना की C-130J उड़ान का 12वां जत्था सूडान से 135 यात्रियों को लेकर जेद्दा के लिए रवाना हुआ। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को बताया कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक 2,100 भारतीय जेद्दाह पहुंच चुके हैं। इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पोर्ट सूडान में तैनात आईएनएस सुमेधा भी संकटग्रस्त देश से 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हो गया है। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है, जो भारतीयों को वापस लेकर जेद्दा जा रहा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811