ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन के होनहार खिलाड़ी नीरज को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया
शिवलाल यादव
रायसेन।हाल में ही आयोजित लखनऊ यूपी में आयोजित छटी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन खिलाड़ी नीरज मीणा ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया ।पुलिस ताइक्वांडो क्लब मास्टर कोच दिनेश दिवाकर ने बताया कि नीरज मीणा ने कैडेट बालक वर्ग 148 सेंटीमीटर कैटेगरी में कांस्य पदक प्राप्त किया है ।यह प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू इंडोर स्टेडियम लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई थी ।नीरज को मिली इस उपलब्धि पर एसपी विकास कुमार शाहवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा आरआई पुलिस कविता डामोर ,सूबेदार प्रदीप रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर श्रेया विश्वकर्मा, जिला खेल अधिकारी जलद चतुर्वेदी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुदित शेजवार ,शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव सुरेंद्र राजपूत एवं समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी है।