Let’s travel together.

14 साल की नाबालिग को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 28 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की इजाजत

0 56

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 14 साल की नाबालिग की 28 हफ्ते की प्रेग्नेंसी को समाप्त करने के लिए इजाजत दे दी. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने आदेश में कहा कि मेडिकल बोर्ड कि रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रेग्नेंसी से जान को खतरा हो सकता है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए अदालत हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करती है. सुप्रीम कोर्ट ने 14 साल की नाबालिग की गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए अनुच्छेद 142 के तहत अपनी अपरिहार्य शक्ति का प्रयोग किया. यौन उत्पीड़न के बाद गर्भवती हुई नाबालिग इस समय 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट है.

बता दें कि नाबालिग की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इस याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें प्रेग्नेंसी को खत्म करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था. हाई कोर्ट ने कहा था कि प्रेग्नेंसी को काफी समय हो गया है. इसलिए इसे नष्ट नहीं किया जा सकता. इसके बाद उसकी मां ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?

CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय बेंच ने नाबालिग की गर्भावस्था को समाप्त करने का आदेश दिया. बेंच ने आदेश में कहा कि सायन अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने राय दी है कि गर्भावस्था के एमटीपी की अनुमति दी जानी चाहिए. तात्कालिकता को देखते हुए निर्णय सुरक्षित रखते समय हम अंतरिम निर्देश जारी करते हैं. हमने एमटीपी अधिनियम को विधिवत ध्यान में रखा है. यह अदालत अनुच्छेद 142 के तहत कार्रवाई करती है. ऐसे ही एक मामले में इस अदालत ने धारा 142 का इस्तेमाल किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811