Let’s travel together.

केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने किया उदयगिरि- दी ग्लोरियस केव्स ऑफ़ विदिशा पुस्तिका का विमोचन

0 175

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण भोपाल मंडल के बौद्ध स्मारक सांची में आज विश्व धरोहर दिवस पर प्रातः केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने भ्रमण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने उदयगिरि- दी ग्लोरियस केव्स ऑफ़ विदिशा पुस्तिका का विमोचन किया | विश्व विरासत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भुवन विक्रम, निदेशक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण मंदिर सर्वेक्षण परियोजना (उ.क्षे.) भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि रूप में डॉ. मैनुअल जोसेफ, सेवानिवृत्त उप अधीक्षण पुरातत्त्वविद् भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण मंदिर सर्वेक्षण परियोजना (उ.क्षे.) भोपाल उपस्थित हुए |

अतिथियों द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । कार्यक्रम के अगले चरण में डिजिटल ज्योति द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । अपने स्वागत भाषण में डॉ. मनोज कुमार कुर्मी, अधीक्षण पुरातत्त्वविद् महोदय ने विरासत को अपने पूर्वजों की धरोहर बताया और उसका संरक्षण करने का आवाहन किया। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | तथा सफल प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्वच्छता पखवाड़ा की शरुआत की गई जिसमें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811