Let’s travel together.

खरगोन के पास दो कारों की टक्कर में एक घायल, दूसरे को भी आईं चोटें

0 199

 

राहगीरों ने एम्बुलेंस को लगाया फोन, घायल को अस्पताल भेजा

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

गुरूवार रात नेशनल हाईवे पर खरगोन के पास मछवाई पर दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया उसे सिर में चोटें आईं हैं, तथा एक व्यक्ति को घुटने और हाथों में चोटें आने की जानकारी है।
बताया गया है कि कारों की टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार तो आगे और दूसरी पीछे से काफी क्षतिग्रस्त हो गई । दोनों कारों में भी नुकसान हुआ है। एक्सीडेंट के समय वहाँ से निकल रहे राहगीरों ने रूककर घायलों की मदद की। शशिमोहन शर्मा और मनीष शर्मा ने डायल 100 और एम्बुलेंस 108 को फोन लगाया।

इसी दौरान शशिमोहन शर्मा ने नेशनल हाईवे से निकल रही एक एम्बुलेंस के चालक को रोककर घायल को बरेली सिविल अस्पताल पहुंचाने का कहा तो एम्बुलेंस के युवा चालक मोहित दुबे ने तत्काल नागरिकों की मदद से घायल को कार से निकालकर एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। बताया गया है कि थोड़ी ही देर बाद दूसरी एम्बुलेंस भी आ गई थी जिसमें दूसरे चोटिल व्यक्ति के कहे अनुसार उदयपुरा ले जाया गया। यहाँ मौजूद सभी नागरिकों की प्राथमिकता घायलों के उपचार को लेकर रही। इस कारण अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811