Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में कोरोना के रिकार्ड 67 संक्रमित मिले जबलपुर में एक की माैत

383

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 67 रोगी मिले हैं। यह इस वर्ष की एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। इसके पहले सोमवार को 57 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 858 सैंपलों की जांच में इतने संक्रमित मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर आठ प्रतिशत रही। जबलपुर में इस बीमारी से एक रोगी की मौत भी हुई है। यह इस वर्ष कोराेना से तीसरी मौत है। प्रदेश में सक्रिय रोगियों की संख्या 331 हो गई है।

अस्पतालों में दवाओं की कमी न हो : स्वास्थ्य मंत्री

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि सभी शासकीय अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल एवं जिला अस्पताल में उपलब्ध रहने वाली दवाओं की संख्या निर्धारित की गई है। इसके अनुसार रोगियों को दवाएं उपलब्ध कराएं। इनकी गुणवत्ता की जांच की जाए। स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस सप्लाई कारपोरेशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811