Let’s travel together.

मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में BJP उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे राजपूत

0 82

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के खेड़ा में आयोजित राजपूत महापंचायत में निर्णय लिया गया कि इस समुदाय के लोग मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इलाके के प्रमुख राजपूत नेता ठाकुर पूरन सिंह ने मंगलवार को यह महापंचायत बुलाई थी। उन्होंने कहा,”यह बहिष्कार भाजपा द्वारा टिकट वितरण में राजपूत समुदाय की उपेक्षा करके उनका अपमान करने के विरोध में किया जा रहा है।”

सिंह ने कहा, ”इन इलाकों में राजपूत समुदाय के लोग भाजपा उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे बल्कि उनकी जगह दूसरी पार्टियों के किसी और मजबूत दावेदार को चुनेंगे ।” भाजपा ने मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान और कैराना लोकसभा सीट से प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है। बालियान और चौधरी दोनों ही जाट समुदाय से आते हैं एवं मौजूदा सांसद हैं। सहारनपुर में भाजपा ने राघव लखनपाल शर्मा को मैदान में उतारा है।

महापंचायत ने दावा किया है कि उनके द्वारा लिए गए फैसले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के पतन का कारण बनेंगे। मुजफ्फरनगर निर्वाचन क्षेत्र में फैले चौबीसा राजपूत समुदाय के सदस्यों ने मुख्य रूप से महापंचायत में भाग लिया, इसमें आसपास के जिलों के अन्य राजपूत समुदायों के सदस्यों ने भी भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811