सांची विधानसभा के 332 बूथों से आए उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
सी एल गौर रायसेन
आगामी 7 में को होने वाले विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के चुनाव को देखते हुए शनिवार को दशहरा मैदान पर सांची विधानसभा क्षेत्र के 332 बूथों के कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक बूथ से 20-20 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीपक जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीएम श्री चौहान का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। मंच से नीचे उतरकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने सभी बूथों से आए हुए भाजपा कार्यकर्ता भाई, बहनों पर गुलाब के फूल वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया, वे सभी भाजपा मंडलो के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इसके पश्चात कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान चुनाव लड़ रहे हैं हमें उन्हें ऐतिहासिक मतों से जिताना है, उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मौजूद सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ता इस बात का संकल्प लें कि हम हमारे प्रत्याशी शिवराज सिंह जी चौहान को रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करा कर लोकसभा में भेजेंगे। डॉक्टर चौधरी ने क्षेत्र में हुए करोड़ों के विकास कार्यों की जानकारी से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। एवं करोड़ की उपलब्धियां गिनाई, श्री चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से सांची विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों के साथ जीत दिलाने का आह्वान किया।

मोदी जी के नेतृत्व में देश हर हालत में विश्व गुरु बनकर रहेगा- शिवराज सिंह
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है देश के विकास का चुनाव है हमें फिर से नरेंद्रमोदी को प्रधानमंत्री बनाना है उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश चारों ओर प्रगति कर रहा है और आज हम विश्व गुरु बनने की स्थिति में है, भारत को अब विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता , श्री चौहान ने कहा कि विदिशा राशन संसदीय क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाया जाएगा और जो काम पूरे नहीं हो पाए उन्हें पूर्ण किया जाएगा मैं यहां योजनाएं बनाने के लिए नहीं आया हूं मैं तो आपसे यह निवेदन करने आया हूं कि आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर मतदाताओं के जाकर संपर्क करें और बोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लग जाए।

उन्होंने कहा कि जो भी बूथ सम्राट की श्रेणी में आएगा वहां ज्यादा विकास के कार्य होंगे। उन्होंने 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक सभी बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट देने की बात करें इतना ही नहीं पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जो भी पोलिंग हम हारे हैं उन पोलिंग पर जाकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि आखिर वहां हमें बोर्ड क्यों नहीं मिले परंतु इस लोक सभा चुनाव में ऐसे सभी वोटरो के पास जाकर उनसे निवेदन करते हुए अपने पक्ष में वोट देने की बात करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को मैं नामांकन फॉर्म भरने के आऊंगा इस दौरान आप सभी को काफी संख्या में मौजूद रहना है सभी भाई एवं बहन आमंत्रित हैं। उन्होंने सभी बूथ कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि रिकॉर्ड मतों के साथ मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए इस क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव आपके साथ हूं ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता मोदी जी के नाम से घबराए हुए हैं और वह अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में जाकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राहुलगांधी जैसे बड़े नेता अपनी पुरानी सीट छोड़कर दक्षिण के वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, इस समय पूरी दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है इसका कोई मुकाबला नहीं कर पा रहा, श्री चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर सरकार भारी बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनेगी और भारत पूरी दुनिया में एक विकसित देश कहलायेगा । उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में सभी योजनाएं बेहतर चल रही हैं कोई भी योजना बंद नहीं होगी।

आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, लोकसभा संयोजक ठाकुर रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, नरेंद्र सिंह कुशवाह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया।