प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा आरोप::भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानू शर्मा को चुनाव से हटने दिया प्रलोभन
-खबरों में बने रहने कैलाश विजयवर्गीय देते रहते हे वयान
-देश में अघोषित इमरजेंसी -विवेक् तन्खा
रायसेन। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी नेआरोप लगाया है कि भाजपा ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा को उनके पक्ष में बैठने के लिए ऑफर दिया है। जो अत्यधिक दुःखद और निंदनीय हे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही । प्रलोभन ना मानेे परउन्हें डरा धमका कर भाजपा में शामिल किया जा रहा है साथ ही कुछ लोग अपने काले धंधो को बचाने बीजेपी मे जा रहे हे। कांग्रेस से जो लोग भाजपा में गए हैं उनके लिएकांग्रेस के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने का कैलाश विजयवर्गीय का स्वभाव है ऐसे बयान देक र वह चर्चाओं में बने रहना चाहते हैं छिंदवाड़ा को लेकरजीतू पटवारी ने कहा कि छिंदवाड़ाका जितना विकास हुआ है और वहां के एक-एक व्यक्ति पर कमलनाथ जी के व्यक्ति का पहचान है छिंदवाड़ा से नकुलनाथ हर हाल में जीतेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रायसेन में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानू शर्मा के नामांकन रेली मे शामिल होने आये थे।स्थानीय मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद विवेक तन्खा,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस् के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस सीपी मित्तल, विधायक सिलवानी देवेंद्र पटेल,अनुमा आचार्य,शैलेन्द्र पटेल, लोकसभा चुनाव प्रभारी राजकुमार पटेल ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।

राजयसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वक़ील विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा ने आज देश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी हे। राजनैतिक दलों को सरकारी एजेंसियो के माध्यम डराया धमकाया जा रहा हे। मीडिया को कुछ लिखने बोलने कि आजादी नही हे।
रायसेन-विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने अपना नामांकन फार्म जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचकर जमा किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सांसद विवेक तंखा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल भी मौजूद रहे बड़ी संख्या में एकजुट नजर आए कांग्रेसी।

लोकसभा चुनाव के तहत आज रायसेन विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने आज अपने लाव लश्कर के साथ रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के समक्ष अपना फार्म जमा किया इस अवसर पर कई बड़े नेता मौजूद रहे।बहिं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी

बेरोजगारी की बात ना करते हुए 400 सीट पार की बात कर रहे हैं,जबकि काला धन और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये डालने की बात करते है और झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलते है ।आगामी लोकसभा चुनाव में इस प्रदेश की जनता इनका जवाब देगी प्रदेश सहित देश में इंडि गठबंधन की सरकार बनेगी।पूर्व

केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज तो पहले भी पांच बार से सांसद रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे है।लेकिन वह रायसेन विदिशा क्षेत्र की भोली भाली जनता को यह नहीं बता पाए विकास कहाँ है और जनके द्वारा कितने विकाश कार्य किए हैं।