राकेश गौर गैरतगंज रायसेन
गैरतगंज के गेहूंरास रोड के टोपा कॉलोनी में स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरो द्वारा सेंध लगाई गई है। जिसमे हज़ारों का माल चोरी हुआ है।

जानकारी के अनुसार गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ ज्ञानप्रकाश बरैया के मकान मे चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरी की वारदात के समय घर के सभी परिजन रिश्तेदारों के यहां शादी के सिलसिले में गए हुए थे। शनिवार को ज्ञानप्रकाश बरैया के घर वापिस लौटने पर उन्हें घर के

मुख्य द्वार के ताले टूटे दिखे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रारम्भिक जांच में पुलिस ने घर का बारीकी से निरीक्षण किया है। वही घर से क्या क्या सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी लगाई जा रही है। फिलहाल घर में रखे सामान को चोरों ने तितर बितर कर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है।