Let’s travel together.

मंहगाई से मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्तिथि खराब

0 145

– सरकारी योजनाओं का नही मिल रहा लाभ

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

जनकल्याणकारी योजनाएं हजारों की संख्या में बन रही हैं। और क्रियान्वित हो रही है लाभ भी लोग उठा रहे हैं। बावजूद इसके इस मंहगाई के बोझ तले मध्यम वर्गीय परिवारों को पिसना पड़ रहा है। इन परिवारों के लिए सरकारों के पास कोई योजना नहीं है। जिसका सीधा खामियाजा मध्यमवर्गीय परिवारों को भोगने पर मजबूर होना पड़ रहा है ।जानकारी के अनुसार लगातार बढ़ती मंहगाई के बोझ से मध्यम वर्गीय परिवार खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं। जिन्हें न तो मंहगाई से राहत मिल पा रही है न ही शासन की योजनाएं इनके काम आ पा रही है। रोजगार भी मुहैया नही हो पा रहे हैं। हालांकि इस मंहगाई से अमीर आदमी खुश हैं जिसे न तो सरकार की मदद की जरूरत है न ही शासन की योजनाओं से ही कोई सरोकार रहा है। जबकि गरीब के लिए शासन जहां योजना चलाकर उन्हें सुविधा उपलब्ध करा रही है। बल्कि राशन भी मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है। जिससे गरीब खुश नजर आता है। जबकि मध्यम वर्गीय परिवारों को न तो सरकार योजना लागू कर पा रही है। न ही सुविधाए मुहैया कराई जा रही है। जिससे उसके सामने आगे कुआं पीछे खाई वाली कहावत लागू हो रही है। और मंहगाई के बोझ तले दबा जा रहा है। इस वर्ग के सामने रोजगार की समस्या मुंह बाए खड़ी दिखाई दे रही है। गुज़र बसर करना मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि इस वर्ग के लोगों के सामने पेट भरने की समस्या ने जबरदस्त मुश्किल खड़ी कर दी है। सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं। तो दाल, तेल सहित खाद्य पदार्थ इस वर्ग की पहुंच से बाहर निकल चुके हैं। इस पर इस वर्ग के परिजनों की रसोई भी पूरी तरह खाली हो चुकी है। आए दिन बढ़ते रसोई गैस के दाम तथा खाद्य पदार्थ आसमान छूती मंहगाई के साथ ही सब्जी भी रसोई के बाहर ही होकर रह गई है। इसके बाद इस परिवार पर डीजल पेट्रोल का भी सीधा असर पड़ता दिखाई देने लगा है। आखिर मध्यम वर्गीय परिवारों को कोई आसरा दिखाई नहीं दे रहा है। इस बढ़ती मंहगाई पर सरकार का अंकुश खत्म होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि न ही सरकार के संबंधित विभाग इस मंहगाई को रोकने कोई कदम उठा पा रहे हैं। जिसका सीधा खामियाजा मध्यमवर्गीय लोगों को उठाना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811