Let’s travel together.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री पी.नरहरि ने ग्राम माखनी तथा रातातलाई में पेयजल योजना का किया निरीक्षण

0 105

ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल वितरण की ली जानकारी
मुकेश साहू दीवानगंज  रायसेन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री पी.नरहरि ने शुक्रवार को रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम माखनी तथा रातातलाई पहुंचकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद कर घर पर नल से पेयजल आने के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख अभियंता श्री केके सोनगरिया, जल निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री बालागुरू, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी. नरहरि को अवगत कराया गया कि ग्राम माखनी में 180 घरेलू नल कनेक्शन हैं तथा सभी को घर पर नल से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।
इसी प्रकार ग्राम रातातलाई में 738 घरेलू नल कनेक्शन हैं तथा सभी को घर पर नल से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। सचिव श्री नरहरि ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के प्रति परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रति परिवार के मान से लगभग 40 हजार रुपए खर्च किए हैं। इस पेयजल योजना के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी ग्रामीणों की है। उन्होंने कहा कि गंदा पानी पीने से पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियां गांव में होती रहती हैं, इसलिए जल जीवन मिशन की पेयजल योजना से स्वच्छ पेयजल मिलने से गांव में यह बीमारियां अब नहीं फैलेंगी। उन्होंने एफटीके से नियमित रूप से पेयजल की टेस्टिंग करने के निर्देश भी दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |     मंडीदीप के फूलचंद नगर में गेल गैस पाइपलाइन में लीकेज, मचा हड़कंप     |     60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान : ग्राम हातौद में लगा स्वास्थ्य शिविर     |     सड़क नहीं होने से नंदोरा में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला, ग्रामीणों ने अम्बेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन     |     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |     रायसेन में सड़क हादसे के घायलों के लिए जीवनरक्षक बने CMHO डॉ. दिनेश खत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811