Let’s travel together.

केमिस्ट्री पढ़ी, प्रिंटिंग सीखी… छापने लगा नकली नोट; दादा के नक्शेकदम पर चलने वाले नाती की कहानी

0 64

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने एक करोड़ के नकली स्टॉम्प के साथ सात लोगों को अरेस्ट किया है. गिरफ्तार लोगों में 84 साल का कमरुद्दीन भी शामिल हैं, जो कि मास्टरमाइंड है. कमरुद्दीन 40 साल से बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नकली स्टांप बनाकर बेच रहा था. अब पुलिस ने खुलासा किया है कि गिरोह के लोग नकली नोटों की भी छपाई करते थे. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 200 और 500 रुपए के नकली नोट छापकर उसे मार्केट में चला दिया जाता था. पुलिस को कमरुद्दीन के लैपटॉप से इसके सबूत भी मिले हैं.

पुलिस की पूछताछ में गिरोह के लोगों ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. जांच में पता चला है कि कमरुद्दीन का नाती साहिबजादा ने रसायन विज्ञान का स्पेशल कोर्स किया था, जिसके जरिए उसे केमिकल की बेहतर जानकारी हो गई थी. इसके अलावा एक एप का इस्तेमाल कर वह वाटर प्रिंटिंग की कला में पारंगत हो गया था. इसी का फायदा वह स्टांप को बारीकी से तैयार करने में करता था. इसके अलावा वह नकली नोट भी इसी कला के जरिए बनाता था. उसके द्वारा तैयार नोट को पकड़ पाना आसान नहीं था.

40 साल से फर्जी स्टांप बनाने का काम कर रहा

नकली नोटों को मार्केट में चलाने के मामले में ही बिहार पुलिस ने कमरुद्दीन के बेटे नवाब को गिरफ्तार किया था. नकली नोट बनाने को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. ऐसे में उसे नई- नई जानकारी भी मिल रही है.एक सवाल और उठता है कि स्टांप का कागज मुहैया कराने वाला वाला व्यक्ति ही क्या नकली नोट के लिए भी कागज देता था. पुलिस का कहना है कि स्टांप का कागज देने वाले युवक की तलाश जारी है. उसके गिरफ्तार होते ही यह मामला पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा.

पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन 40 साल से फर्जी स्टांप बनाने का काम कर रहा है, लेकिन शुरू में उसके पास बहुत जानकारी नहीं थी. कुछ दिन के बाद ही 1986 में पुलिस ने उसको दबोच दिया था. उस समय वह काफी कम संख्या में ही स्टांप बनाता था और सलेक्टेड वेंडरों की दुकान से ही उसको बेचता था. जब उसका नाती साहबजादा रसायन विज्ञान का विशेष कोर्स करके कंप्यूटर और एप संचालन की कला में माहिर हो गया तो उसने इसका इस्तेमाल नोटों के साथ ही स्टंप के कारोबार में भी करना शुरू कर दिया.

उसने ऐसा स्टांप बनाना शुरू किया कि उसे पकड़ना काफी मुश्किल था. इसी के चलते वह विगत कई वर्षों से इस धंधे में लिप्त था. पूछताछ में बताया कि 1000 से 25000 के स्टांप को तैयार करने में ₹50 का खर्च आता था और वेंडर को डेढ़ सौ से ₹300 में बेच दिया जाता था. ऐसे में ज्यादा फायदा वेंडरों को ही होता था. उसने पुलिस को बताया कि फर्जी स्टांप पर इस्तेमाल होने वाला सिल्वर वह राजस्थान से सस्ते दर पर रद्दी वाले स्टांप पेपर खरीद कर उसी से निकलता . इस स्टांप को कुछ देर तक पानी में डाल देने से सिल्वर आसानी से निकल जाता था। इसका इस्तेमाल नकली स्टांप बनाने में किया जाता था.

इस संबंध में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है. पुलिस की टीम हर एंगल पर जांच कर रही है. नकली नोट छापने की बात सामने आई है. कुछ अन्य सुराग भी आरोपियों के लैपटॉप से मिले हैं. सभी तथ्यों को जांचने के बाद पुलिस स्टांप के साथ ही नकली नोट के कारोबारियों की जड़ तक पहुंचेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री  हेमंता विस्वा सरमा से भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र पटवा ने की आत्मीय एवं सौजन्य भेंट     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’     |     किसानों की सहमति के बिना खेतों में टावर निर्माण तत्काल रोका जाए- अजय सिंह     |     लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित     |     पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811