Let’s travel together.

इस हफ्ते ओटीटी पर आई ये धांसू फिल्में, ठिकाना यहां जान लीजिए

0 86

इस हफ्ते वीकेंड पर आप बिल्कुल बोर नहीं होंगे. क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें कई ऐसी फिल्में हैं, जिनका दर्शकों को काफी इंतजार है. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से लेकर ‘फ़र्रे; तक ओटीटी पर कई जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं. कॉमेडी, क्राइम के साथ-साथ सस्पेंस का डबल मजा मिलने वाला है. चलिए आपको कि ये फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं

1. फर्रे

ओटीटी प्लेटफॉर्म – Zee5 कास्ट – अलीजेह अग्निहोत्री, अरबाज खान, रोनित रॉय

‘फर्रे’ सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म है. इससे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है. पिछले साल रिलीज हुई ये फिल्म अब जी5 पर 5 अप्रैल को रिलीज हो गई है.

2. पैरासाइट द ग्रे

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स कास्ट – जीओन शो नी, कू क्यो-ह्वान

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद हैं, तो साउथ कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट द ग्रे’ बेस्ट चॉइस है. ये 5 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ गई है. इस फिल्म का लोगों को काफी समय से इंतजार था. वो अब फाइनली खत्म हो गया है

3. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म – अमेजन प्राइम वीडियो कास्ट – शाहिद कपूर, कृति सेनन

9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अब अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है. अगर आपके पास अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन है, तो आप ये फिल्म देख सकते हैं. ये फिल्म पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर मौजूद थी. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें कृति सेनन रोबोट बनी हैं.

4. हनुमान

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स कास्ट- तेजा सज्जा

साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई. अब ये फिल्म अलग-अलग भाषाओं में ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. पहले तमिल और तेलुगू के बाद अब ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मलयालम भाषा में स्ट्रीम होने जा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा कमाया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811