Let’s travel together.

सुबह कांग्रेस से इस्तीफा, दोपहर में BJP में शामिल हुए गौरव वल्लभ, राम मंदिर पर कही ये बात

0 136

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आज सुबह इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा देते वक्त गौरव वल्लभ ने कहा कि मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता. जिस के बाद अब खबर सामने आई है कि गौरव वल्लभ ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. साथ ही उन्होंने इस्तीफा देते वक्त सुबह सोशल मीडिया पर एक पत्र डाला था, जिस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पत्र में मैंने अपने सारे मुद्दे, मन की बात रख दी.

गौरव वल्लभ ने राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि राम मंदिर उद्घाटन में कांग्रेस ना जाए ये मैं स्वीकार नहीं कर सकता. इससे पहले भी वल्लभ ने कहा था कि सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता. वल्लभ ने कहा कि मैंने एक पत्र भी सोशल मीडिया पर डाला और अपनी सारी व्यथा लिखी. मेरा दृष्टिकोण हमेशा से रहा है कि राम मंदिर बने और इसका न्योता भी मिले और हम जाए. मुझे लगता है कि कांग्रेस की नीति गलत है.

सनातन पर क्या बोले वल्लभ

साथ ही वल्लभ ने कहा कि कोई सनातन के गाली दे तो मैं चुप नहीं रह सकता. कांग्रेस पार्टी के नेता ने सनातन धर्म पर प्रश्न उठाए. मैने सारी व्यथा इस चिट्ठी में लिखा है. सनातन को गाली देने पर चुप्पी साध लेते है. देश में वेल्थ क्रिएटर गलत नहीं हो सकता. इससे पहले उन्होंने कहा था कि सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता. उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों कांग्रेस पार्टी गलत दिशा में जा रही है. उन्होंने इस्तीफा देते वक्स सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा. वल्लभ ने कहा कि वो सुबह शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली नहीं दे सकते.

2023 में उदयपुर से लड़ा था चुनाव

वल्लभ ने कहा एक तरफ कांग्रेस पार्टी जाति जनगणना की बात करती है और दूसरी तरफ पार्टी पूरे हिंदू समाज के खिलाफ खड़ी दिखाई देती है. इस तरह की बातों से समाज में एक गलत संदेश जाता है की कांग्रेस पार्टी किसी एक ही धर्म को स्पोर्ट करती है. उन्होंने कहा ये कांग्रेस के सिद्धांतों के खिलाफ है. गौरव वल्लभ ने साल 2023 में उदयपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन बीजेपी के प्रत्याशी से 32 हजार वोटों से हार गए थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रजापति एवं सर्व समाज ने चढ़ाया 25.5 किलो का विशाल पीतल का घंटा     |     हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |     लापरवाही की हद:  नगर परिषद के ढुलमुल रवैये का खामियाजा भुगत रही वार्ड जनता, कच्ची नालियों ने बढ़ाई मुसीबत     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में  दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन     |     दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811