Let’s travel together.

KKR की जीत के बाद मैदान में शाहरुख खान की एंट्री, फिर जो हुआ उसने सभी का दिल जीत लिया

0 110

IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कमाल जारी है. ये टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है और अब अंक तालिका में वो टॉप पर है. अपनी टीम की विनिंग हैट्रिक के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी काफी खुश हैं. दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत के दौरान शाहरुख खान खुद विशाखापट्टनम के मैदान पर मौजूद थे. शाहरुख अपनी टीम की परफॉर्मेंस को सलाम करते नजर आ रहे थे हालांकि केकेआर की जीत के बाद जो उन्होंने किया वो कई लोगों का दिल जीत गया.

शाहरुख ने की मुलाकात

शाहरुख खान ने मैच खत्म होने के बाद मैदान में एंट्री की. शाहरुख खान ने केकेआर के हर खिलाड़ी को गले लगाया. कप्तान श्रेयस अय्यर, मेंटॉर गौतम गंभीर, रिंकू सिंह और तूफानी पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को उन्होंने जीत की बधाई दी. शाहरुख ने सिर्फ अपने ही खिलाड़ियों पर प्यार नहीं लुटाया वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों से भी मिले. खासतौर पर ऋषभ पंत से उन्होंने काफी देर तक बातचीत की. ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम मैच जरूर हारी लेकिन इस बल्लेबाज ने कमाल की हाफसेंचुरी लगाई और शाहरुख खान ने उन्हें इसी के लिए बधाई दी. वैसे आपको बता दें 2022 में हुए सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत ने अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है और इसके बावजूद इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर रन उगल रहा है.

शाहरुख का फैसले ने टीम को जीत का दावेदार बनाया

बता दें इस सीजन केकेआर की टीम काफी मजबूत लग रही है और इसकी वजह गौतम गंभीर की टीम में वापसी है. गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर ने दो बार आईपीएल जीता है और अब वो बतौर मेंटॉर टीम के साथ जुड़े हैं. कुछ कारणों की वजह से गंभीर केकेआर से अलग हो गए थे लेकिन अब ये दिग्गज फिर इस टीम से जुड़ा है. गंभीर की केकेआर में वापसी में टीम के मालिक शाहरुख खान की भी अहम भूमिका है. गंभीर की सोच और दूरदर्शिता केकेआर को काफी फायदा दे रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811