Let’s travel together.

पूर्व निदेशक भोपाल जोन राज योगी ब्रह्मा कुमार महेंद्र भाई का स्मृति दिवस  मनाया गया

0 155

 

विदिशा।दीदी कौशल्या बहन द्वारा संचालित किला अंदर ब्रह्माकुमारी सेंटर पर पूर्व निदेशक भोपाल जोन राज योगी ब्रह्मा कुमार महेंद्र भाई का स्मृति दिवस मनाया गया। ब्रह्मा कुमार भाई जी डॉक्टर जीवनलाल मालवीय  ने बताया कि मुख्य अतिथि लायन अरुण कुमार सोनी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, विशिष्ट अतिथि ज्योति शाह दीदी एवं अध्यक्षता कौशल्या बहन के साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्मा कुमार डॉक्टर जीवन लाल मालवीय द्वारा किया गया।

राजयोगी त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति एक नामी और इकोनॉमी के अवतार अपना तन मन धन समय और शक्ति सब कुछ स्वाहा कर ब्रह्मा बाप समान हम सबके लिए उदाहरण मूरत बने ऐसे हमारे प्यारे भाई साहब की पुण्य स्मृति दिवस पर अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर सर्वप्रथम ब्रह्मा कुमार महेंद्र भाई के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर अंग वस्त्र के साथ ही बैच लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि लायन अरुण कुमार सोनी ने राज योगी ब्रह्मा कुमार महेंद्र भाई को शब्दों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शरीर से निकलने वाले औरा के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही अपने ब्रह्माकुमारी केंद्र के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। दीदी ज्योति शाह ने भी शब्द सुमन अर्पित किए। ब्रह्माकुमारी केंद्र संचालिका दीदी कौशल्या बहन ने राज योगी ब्रह्मा कुमार महेंद्र भाई के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के महत्व को स्पष्ट किया। आभार व्यक्त दीदी कौशल्या बहन द्वारा किया गया एवं ब्रह्मा भोज के साथ कार्यक्रम के समापन हुआ।

इस अवसर पर उर्मिला बहन, संजीव किरार, चंद्रभान रघुवंशी, सुनील रघुवंशी, श्रीमती ज्योति सक्सेना, अनिता बहन, लक्ष्मण भाई, नरेंद्र भाई, अखिलेश भाई, उमेश शर्मा, तारा बहन, छोटी बाई, गीता बाई, तुलसा, नेतराम, सविता बहन, विपता बहन शशि, चंदन भाई आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811