Let’s travel together.

नर्मदापुरम: बेटे बहू की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग महिला नर्मदा नदी में कूदी

0 302

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम की एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू से प्रताड़ित हो कर सर्किट हाउस घाट पर नर्मदा नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना आज 2:30 बजे की बताई जा रही है। शारदा नमक एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है जिन्होंने नर्मदा नदी में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वही मौके पर मौजूद नर्मदा में स्नान करने पहुंचे शहर के सर्पमित्र रवि टंडन ने उस बुजुर्ग महिला को नर्मदा नदी में कूदते हुए देखा। जिसके बाद रवि ने महिला को बचाने के लिए तुरंत नर्मदा नदी में छलांग लगा दी।

सर्पमित्र रवि टंडन ने बताया कि ढ़ाई बजे के करीब एक बुजुर्ग महिला ने नर्मदा नदी कूद कर जान देने का प्रयास किया था जिसे डूबते हुए देख उसने नर्मदा में छलांग लगाकर महिला की जान बचाई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उसने बुजुर्ग महिला से कई बार कि आपने नर्मदा नदी में किस कारण से छलांग लगाई तो बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं अपने बेटे से बहु की प्रताड़ना से परेशान हूं और मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। रवि टंडन ने तत्काल डायल 100 को सूचना देकर बुलाया और उसे बुजुर्ग महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811